
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में दीपावली के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बिलासपुर दफाई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में एक पड़ोसी की मौत हो गई। रात करीब 12 बजे सोनी परिवार और बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी कोल माइंस कर्मचारी छठ साहू (55) के बीच पटाखा फोड़ने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, सोनी परिवार ने पटाखा फोड़ने से मना किया, लेकिन छठ साहू और उनका परिवार नहीं माने। विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद सोनी परिवार सो गया, लेकिन छठ साहू थाने पहुंचे और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
एमएलसी के दौरान हुई मौत
नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि छठ साहू को एमएलसी कराने अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना में शामिल सुशील सोनी, रोहित सोनी और कृष्ण कुमार सोनी को अभिरक्षा में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा जा रहा है।
आगे की कार्रवाई
अभी मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत के आधार पर उचित धाराओं में इजाफा किया जाएगा और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
You may also like
केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना
पश्चिम बंगाल की महिला से बेंगलुरु में सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार
कब्ज का काल बन जाएगा ये देसी ड्रिंक! रात में पीया तो सुबह पेट ऐसा साफ कि डॉक्टर भी हैरान
बिहार चुनावः भाजपा सांसद ने गिनाए एनडीए सरकार के काम, लालू-राबड़ी पर साधा निशाना
केदारनाथ के कल बंद होंगे कपाट, DM ने बताई पूरी तैयारी, किए गए हैं प्रशासनिक इंतजाम