भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव आज बुधवार काे बिहार जाऐंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ यादव कटोरिया, नाथनगर और आलमनगर विधानसभा क्षेत्राें में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 8 बजे भोपाल के अटल पथ जाएंगे। यहां रन फॉर साइबर अवेयरनेस साइबर अपराध/सुरक्षा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 08:50 बजे भोपाल से पटना (बिहार) के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे बांका जिले के हाई स्कूल मैदान कटोरिया में जनसभा, दोपहर 12:50 बजे भागलपुर के नाथनगर विधानसभा के जगदीशपुर हाईस्कूल मैदान में जनसभा, 02.20 बजे मधेपुरा के आलमनगर के बीआरसी खेल मैदान मध्य विद्यालय पुरैनी आलमनगर में जनसभा और 03:10 बजे आलमनगर से पटना-भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 05:50 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। यहां मुख्यमंत्री निवास में रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।
You may also like

कौन थीं मेहरून्निसा बेगम? दो शादी, भारत-पाकिस्तान की संस्कृति से जुड़ाव, रामपुर की नवाबजादी के बारे में जानिए

हम ग्रीन शिपिंग और डिजिटल पोर्ट्स की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं : पीएम मोदी

चिकित्सा उपकरणों के लिए नई लेबलिंग नियम : उपभोक्ता संरक्षण को मजबूती, उद्योग को राहत

लोकतंत्र सशक्तिकरण की पहल लोहाघाट में मतदाता पंजीकरण पर कार्यशाला

साउथ कोरिया में 'शांतिदूत' ट्रंप को ताज और 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुंगवा' सम्मान





