अलवर शहर से सटे ग्रामीण थाने में 21 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने अपनी मौसी और उसके दामाद के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी है। बताया जाता है कि 3 मार्च 2025 को उसकी मौसी ने उसे फोन कर अलवर बुलाया।
इस पर वह सुबह 11 बजे शहर के भगत सिंह सर्किल पर पहुंची। जहां से उसकी मौसी उसे अपने गांव ले गई। इसके बाद 5 अप्रैल को मौसी का दामाद साहरुन भी वहां आ गया। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान साहरुन उसके कमरे में घुस आया और मौसी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद साहरुन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान उसकी मौसी दरवाजे के बाहर खड़ी होकर यह सब करवा रही थी। उन्होंने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए और किसी को घटना के बारे में बताने पर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद 6 अप्रैल को उसकी मौसी उसे अपने रिश्तेदार अकरम के पास ले गई, जहां किराए के मकान में उसकी मौसी ने अकरम से पैसे लेकर उसके साथ दुष्कर्म करवाया और उसे धमकाया।
You may also like
'फिट इंडिया सन्डे ऑन साइकिल' में शिक्षकों संग पैडल मारेंगे खेल मंत्री मनसुख मांडविया
एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत ने अफ्रीका एवेन्यू में जलभराव का किया निरीक्षण
Lamborghini Temerario vs Huracan: What's Improved in the New Plug-In Hybrid Supercar
हिरालाल दास बने कृषि इम्फाल केकृविवि प्रबंधन बोर्ड के सदस्य
हाथी का उत्पात चार दिनों से जारी, लोगों में खौफ