Next Story
Newszop

12 दिन तक प्यार में डूबा रहा पति 13वें दिन टूटा खुशियों का महल, खूबसूरत बीवी के पीछे छिपा था हैरान कर देने वाला सच

Send Push

शादियों का सीजन चल रहा है। इस बार खूब शादियां हो रही हैं। शादियों का सीजन खत्म होने के बाद कुछ समय के लिए शादियों पर रोक लग जाएगी। भारत में शादियों को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों पक्ष एक दूसरे का बैकग्राउंड अच्छी तरह से जांचते हैं। अगर जरा भी शक होता है तो रिश्ता तोड़ दिया जाता है। इसके पीछे एक खास वजह है।

शादी को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। ऐसे में अगर गलत व्यक्ति या परिवार से रिश्ता बन जाए तो परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए लोग शादी से पहले पूरी जांच पड़ताल करते हैं। लेकिन इसके बाद भी शादी में धोखाधड़ी की खबरें सुनने को मिलती हैं। खासकर लुटेरी दुल्हन की। सवाई माधोपुर में एक व्यक्ति ऐसी ही धोखाधड़ी का शिकार हो गया।

दलाल ने तय कराया था रिश्ता
सवाई माधोपुर के मानटाउन में रहने वाले विष्णु कुमार की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। वह अपनी पत्नी अनुराधा को पाकर बेहद खुश था। यह शादी एक दलाल ने तय कराई थी। दलाल ने बताया था कि अनुराधा नाम की इस लड़की का परिवार गरीब है। ऐसे में विष्णु को शादी की तैयारियों के लिए पैसे देने होंगे। विष्णु ने दो लाख उधार लेकर दे भी दिए। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी हो गई और घर में नई बहू आ गई। अनुराधा ने दो हफ्ते तक घर में सभी को बहुत खुश रखा। 

लेकिन अगली रात कुछ ऐसा हुआ जिससे घर में कोहराम मच गया। अनुराधा को पाकर विष्णु बहुत खुश था। दरअसल, उसकी शादी नहीं हो रही थी। ऐसे में उसने दलाल की मदद से शादी कर ली। अनुराधा ने बारह दिन तक परिवार के सदस्यों की अच्छे से देखभाल की। लेकिन अगली रात उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को बेहोश कर दिया। फिर घर में रखी नकदी, सोने के जेवर और महंगा फोन लेकर फरार हो गई। जब परिवार के सदस्यों को होश आया तो विष्णु के पैरों तले से जमीन खिसक गई। अब विष्णु शादी के कुछ दिन बाद ही पुलिस के चक्कर लगा रहा है। लेकिन अनुराधा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Loving Newspoint? Download the app now