
विदर्भ ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए हैं। पहली पारी में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे 15 रन बनाकर आउट हुए। अमन मोखडे ने 37 रन बनाए। स्टंप के समय ध्रुव शौरी 24 और दानिश मालेवार 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 32 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 214 रन पर सिमट गई थी। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 52 रन की पारी खेली थी। दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिका। ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन दोनों के पास बड़ी पारी खेलकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में आने का मौका था, लेकिन दोनों फ्लॉप रहे। गायकवाड़ 9 और किशन 1 रन बनाकर आउट हुए।
विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने 4, हर्ष दूबे और पार्थ रेखडे ने 2-2 और अदित्य ठाकरे और दर्शन नालकंडे ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 214 रन पर सिमट गई थी। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 52 रन की पारी खेली थी। दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिका। ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन दोनों के पास बड़ी पारी खेलकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में आने का मौका था, लेकिन दोनों फ्लॉप रहे। गायकवाड़ 9 और किशन 1 रन बनाकर आउट हुए।
Also Read: LIVE Cricket Scoreरेस्ट ऑफ इंडिया के लिए आकाश दीप और मानव सुथार ने 3-3, अंशुल कंबोज और गुरनुर ने 1-1 और सारांश जैन ने 2 विकेट लिए थे।
Article Source: IANSYou may also like
बिहार : जन सुराज का एक साल पूरा, 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची होगी जारी
प्रधानमंत्री 4 अक्टूबर को 62,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का करेंगे अनावरण
पूर्वोत्तर के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम रेखा गुप्ता
लगातार बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ा, अहरौरा व जरगो जलाशय के गेट खुलने की संभावना
दिग्विजय सिंह की चिंता, कहा- हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिम आबादी घटी