भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर और यूपी के जौनपुर की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की बात और तारीख पक्की हो गई है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई लखनऊ में होने वाली है। 8 जून को लखनऊ के एक होटल में सगाई का कार्यक्रम तय है।
नवंबर में हो सकती है शादीमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की तारीख भी पक्की हो चुकी है। 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के एक होटल में शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में शादी के लिए बुकिंग हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि सगाई में सीमित संख्या में अतिथि शामिल होंगे। लखनऊ के 5 सितारा होटल में सगाई आयोजित किया जाएगा, जिसमें 21 सांसदों को न्यौता भेजा गया है।
सगाई में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पूरे परिवार को आमंत्रित किया है। सगाई में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के भी शामिल होने की संभावना है। विराट कोहली और गौतम गंभीर भी सगाई में शामिल हो सकते हैं। प्रिया सरोज और रिंकू की सगाई और शादी में राजनीति और खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
इसी साल शुरू हुई थी शादी की चर्चाबता दें कि इस साल जनवरी में ही क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। तभी साफ हो गया था कि प्रिया और रिंकू जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन तब शादी और सगाई की डेट फाइनल नहीं हो पाई थी।
बताया जाता है कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस दोस्त के पिता भी क्रिकेटर हैं। दोनों एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। उन्होंने इस बारे में अपने परिवारों से बात की और अब परिवार वालों की मर्जी से उनकी शादी तय हो गई है।
You may also like
हनुमान जी के ये 12 चमत्कारी नाम दिलाएंगे सभी कष्टों से मुक्ति, बनते चले जाएंगे सभी बिगड़े काम
राजस्थान में शिक्षकों की बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 तक खाली पद भरने का बनाया लक्ष्य
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण होंगे उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी
आज का मीन राशिफल 3 जून 2025 : मेहनत अधिक लेकिन लाभ के लिए संयम से काम लेना होगा
अंतरिक्ष में मिले रहस्यमयी ऑब्जेक्ट की खोज से वैज्ञानिक हैरान