ज्योतिष शास्त्र में शनि देव का विशेष स्थान है। इन्हें कर्मों का फलदाता माना जाता है। अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल और बुरे कर्म करने वालों को अशुभ फल मिलते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि शनि देव हमेशा नकारात्मक दृष्टि रखते हैं। यदि शनि देव आपसे प्रसन्न हैं, तो कुछ संकेत मिलते हैं जो आपके लिए शुभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये संकेत क्या हैं।
प्रसन्नता के संकेत काला कुत्ता दिखाई देना:
यदि आप घर से बाहर निकलते हैं और आपको दूध पीता हुआ काला कुत्ता नजर आता है, तो यह संकेत है कि शनि देव आपसे खुश हैं। इसका मतलब है कि आपकी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं।
भिखारी का दिखना:
जब आप बाहर जाते हैं और कोई भिखारी कुछ खाते हुए दिखाई देता है, तो यह भी एक शुभ संकेत है। यह दर्शाता है कि शनि देव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
गाय का इस तरह दिखाई देना:
यदि आपको बाहर जाते समय काली गाय दूध देती हुई दिखाई देती है, तो यह भी एक शुभ संकेत है। यह दर्शाता है कि शनि देव आपसे प्रसन्न हैं और यह सुख-समृद्धि का संकेत है।
कौआ का दिखना:
अगर आप घर से बाहर जाते समय कौआ पानी पीते हुए देखते हैं, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। कौआ का दिखना आपके पूर्वजों की कृपा का संकेत है, जो आपके परिवार पर बनी रहेगी।
You may also like
दिल्ली-एनसीआर में सांपों का निकलना क्या किसी ख़तरे का संकेत है?
Petrol Diesel Price: 7 अगस्त को राजस्थान में क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल का, कीमतों में हुआ हैं भारी...
जो रूट को किया इग्नोर...गौतम गंभीर के इस फैसले पर बवाल, अवॉर्ड जीतने वाले को भी नहीं हुआ भरोसा
Weather update: राजस्थान में थमा बारिश का दौर, लोगों को सता रही गर्मी, चार से पांच दिन नहीं होगी बारिश
'ट्रंप इसी राह पर चले तो...', अमेरिकी टैरिफ़ से क्या भारत और चीन आएंगे क़रीब?