नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि आरोपी देश छोड़कर भागने ना पाए इसके लिए उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। पुलिस की कई टीमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
यह मामला तब सामने आया जब एक प्राइवेट मैनेजमेंट संस्थान की कई छात्राओं ने सरस्वती पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िताओं का कहना है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उन्हें अपने कमरे में बुलाता था। उनके नंबर कम करने या उन्हें फेल करने की धमकी देता था। कुछ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनको विदेश यात्राओं का प्रलोभन भी दिया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान की प्रबंधन समिति का सदस्य है। यह पहली बार नहीं है जब उस पर ऐसे आरोप लगे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ 2009 में डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और छेड़खानी का केस दर्ज किया था। साल 2016 में वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में भी छेड़छाड़ की एक शिकायत दर्ज की गई थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कई टीमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही हैं। जगह-जगह छापेमारी के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस को पता चला है कि 50 से ज्यादा छात्राओं के फोन से बाबा के साथ की चैट डिलीट कर दी गई हैं। इस मामले में तीन वार्डनों के बयान दर्ज किए गए हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी के कहने पर छात्राओं के फोन से चैट हटाई।
You may also like
राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का निधन, लंबे समय से कोमा में थे
Delhi: ट्रक के पिछले पहिये में फंसकर घिसटता रहा 8 साल का बच्चा, लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर भागा, दर्दनाक मौत
PMKSNY- PM किसान योजना का लाभ उठाने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री हैं जरूरी, जानिए पूरी डिटेल्स
अरब सागर से उठा सीजन का पहला समुद्री तूफान चक्रवात शक्ति, रास्ते से लेकर रफ्तार तक, IMD ने की ये भविष्यवाणी
Rules Change- 1 अक्टूबर से बदल गए हैं गैस सिलेंडर से लेकर FD तक के नियम, जानिए पूरी डिटेल्स