एक मां पर अपने आठ साल के बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। बेटे की मौत के बाद तनुजा मंडल नाम की महिला ने शनिवार (18 , 2025) को थाने में सरेंडर कर दिया। महिला ने दावा किया कि, उसने अपने बच्चे को मार डाला है। आरोपी तनुजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि उसने उसे क्यों मारा। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, तनुजा दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के खैयादह के मऊ लिहाटी की रहने वाली हैं। उनके पति प्रसेनजीत मंडल मछली व्यवसायी हैं। उनके दो बेटे थे।
छोटे बेटे की हो चुकी है मौततनुजा के छोटे बेटे की दो साल पहले मौत हो गई थी। उस समय वह डेढ़ साल का था। स्थानीय लोगों का दावा है कि उसकी भी हत्या तनुजा ने की है। बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता था। बड़ा बेटा देवजीत मंडल स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। शनिवार की सुबह प्रसेनजीत किसी काम से बाहर गया था। तनुजा अपने बेटे के साथ घर पर अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे प्रसेनजीत की मां उनके घर आई। वह अपने पोते को बुलाने लगी।
लोगों ने क्या बताया?स्थानीय निवासी श्राबंती नस्कर ने बताया कि उस समय तनुजा घर पर नहीं थी। बच्चे की दादी ने भी पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। दादी की आवाज सुनकर बच्चे के बड़े चाचा तापस मंडल बाहर आए। उन्होंने कमरे का बंद दरवाजा खोला तो देखा कि बच्चा बिस्तर पर पड़ा था। उसके गले में फंदे के निशान थे। जब घर खोला तो देखा कि देवजीत सो रहा था। उसके शरीर पर कंबल था। वह कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा था। शरीर ठंडा था। उसके गले में फंदे के निशान थे।
मौके पर पहुंची पुलिसइसके बाद नरेंद्रपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी तनुजा भी उनके साथ थी। उन्हें देखते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। वे बच्चे की मां पर टूट पड़े। उन्होंने तनुजा को भी पीटने की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। बरुईपुर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक पलाश चंद्र ढाली ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
You may also like
UP 10th, 12th Result 2025 : upmsp.edu.in पर कैसे करें चेक
प्रधानमंत्री मोदी आज सऊदी अरब की दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर जाएंगे
दुल्हन को काला दूल्हा नहीं था पसंद इसलिए कर दिया ऐसा कांड की पूरा इलाका रह गया सन्न ι
New SIM Card Rules 2025: How Long Will Your Jio or Airtel SIM Stay Active Without Recharge?
23 तारीख की सुबह होगा अचानक इन राशियों के साथ बड़ा चमत्कार, मिलने वाली है बहुत बड़ी खुशखबरी…