Next Story
Newszop

हरियाणा में बेटे की शादी को लेकर बरात में गया था सारा परिवार, लुटेरों ने महिला की कर दी हत्या

Send Push


Himachali Khabar

हरियाणा की बड़ी खबरों में नरवाना से हैं। जहां पर ऐसी घटना हुई है कि शादी की खुशी गम में बदल गई। जानकारी के अनुसार 60 साल महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिवार के लोग बेटे की शादी को लेकर बरात लेकर गया हुआ था। ये भी पता चला है कि बदमाशों ने लूटपाट भी की। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आस पास के लोगों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचित किया।

जानकारी के अनुसार नरवाना में हिसार रोड स्थित चमेला कालोनी में निवासी परिवार बरात लेकर यूपी के ललितपुर जिले के गांव तेरहा गया हुआ था। सोमवार की रात्रि दूल्हे की 60 साल की मां राजकुमारी घर पर अकेली थी। लूटरों ने रात में घर में घुसकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और लूटपाट कर फरार हो गए।

इसके बाद जैसे ही सुबह पड़ोसी की आवाज पर दरवाजा नहीं खुला तो घटना का पता चला। दरवाजा खोलने पर अर्धनग्न शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। बरात लौटने पर ही पोस्टमार्टम होगा। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ।

यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है परिवार
यूपी के जिला अलीगढ़ का हरदवागंज निवासी ऋषिपाल परिवार के साथ 25 वर्ष से हिसार रोड पर फाटक के पास अपने घर में रह रहा है। घर में ही दुकान बना रखी है। इसे 60 वर्षीय राजकुमारी और ऋषिपाल संभालते थे।

राजकुमारी के छोटे बेटे सागर की शादी 5 मई को तय हुई थी। इसके बाद उसका पति ऋषिपाल, उसकी दोनों बेटी परवेश, कृष्णा, दामाद, दोहती सोमवार को सुबह बरात लेकर चले गए। राजकुमारी घर में अकेली थी।
 

Loving Newspoint? Download the app now