Auspicious Dream: कहते हैं वहीं व्यक्ति जीवन में कुछ हासिल कर पाता है, जो उसके सपने (Dream) देखता है। इसलिए सपने देखना बेहद जरूरी है। हमें जो चाहिए, उससे बड़े सपने देखने चाहिए। तभी मनुष्य उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करता है।
हालांकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे तीन चीजें, जिन्हें अगर आप अपने सपने में देखते हैं, तो जल्द ही आपकी किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं। तो चलिए आगे इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार बताते हैं।
1. गंगा नदी का सपनों में दिखनासनातन धर्म में गंगा का विशेष महत्व है। लोग इसकी पूजा करते हैं। साथ ही उनका मानना है कि गंगा के पवित्र जल में नहाने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं। ऐसे में अगर आपने अपने सपने (Dream) में गंगा नदी या इसमें स्नान करने का दृश्य देखा है, तो आपको बता दें कि जल्द आपकी किस्मत पलट सकती है। दरअसल यह सपना बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। बहुत कम लोगों को इसके सपने आते हैं।
2. सपने में गौ माता का दिखनागाय को हिंदू धर्म के लोगों ने माता का दर्जा दिया है। लोग उनकी भी पूजा करते हैं। वह केवल एक पशु नहीं, बल्कि उन्हें मनुष्य से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। उन्हें बेहद शुभ माना जाता है। उस लिहाज से सपने (Dream) में अगर आपने गौ माता को देखा, तो समझिए कि आपके घर में सुख-समृद्धि की वर्षा होने वाली है। ये सपना भी बहुत कम लोगों को आता है। इसका भी काफी महत्व है।
3. सपने में गीता ग्रंथ का दिखनामहाभारत में भगवान श्री कृष्ण ने पांडव पुत्र अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। उसी पर आधारित हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ गीता का काफी महत्व है। इसमें दिए गए उपदेशों की मदद से हर इंसान बेहतर जिंदगी जी पाता है। सपने (Dream) में अगर गीता ग्रंथ देख लिया तो आपका जल्द ही उद्धार होने वाला है। आपकी जिंदगी रातों-रात बदल जाएगी। घर में शांति का वास रहेगा, व मन प्रसन्न रहने वाला है।
You may also like
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, 40 से अधिक घर क्षतिग्रस्त
राशियों का भविष्यफल: बुध का गोचर और इसके प्रभाव
Simple Settings to Instantly Clear Storage on Windows 11
आचार्य चाणक्य की नीतियाँ: जहरीले व्यक्तियों से बचने के उपाय
LSG vs DC Dream11 Prediction, IPL 2025: निकोलस पूरन या केएल राहुल, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team