बीजिंग, 1 नवंबर . चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित 42वां चीनी अंटार्कटिक अभियान अंटार्कटिका के लिए रवाना हुआ.
राष्ट्रीय आवश्यकताओं और वैश्विक वैज्ञानिक सीमाओं पर केंद्रित यह अभियान, छिनलिंग स्टेशन पर सहायक सुविधाओं के निर्माण और प्रणाली अनुकूलन को आगे बढ़ाएगा, अमुंडसेन सागर, रॉस सागर और प्राइड्ज खाड़ी जैसे प्रमुख अंटार्कटिक समुद्री क्षेत्रों में परिचालन सर्वेक्षण और निगरानी जारी रखेगा और घरेलू तकनीकों और उपकरणों के नए अनुप्रयोगों की खोज करेगा.
यह अंटार्कटिक वैज्ञानिक अनुसंधान, सर्वेक्षण और कार्मिक प्रशिक्षण में संबंधित देशों और क्षेत्रों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग को भी गहरा करेगा.
इस अभियान को आइसब्रेकर ‘शुएलोंग’ और ‘शुएलोंग 2’ द्वारा समर्थित किया जा रहा है, जिसमें 80 से अधिक घरेलू संस्थानों के 500 से अधिक टीम सदस्य भाग ले रहे हैं. थाईलैंड, चिली और पुर्तगाल सहित दस से अधिक देशों और क्षेत्रों के शोधकर्ता भी भाग ले रहे हैं.
इस अभियान के मई 2026 में अपना मिशन पूरा करके चीन लौटने की संभावना है.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
You may also like

आचार्यˈ चाणक्य अनुसार हर मनुष्य को कुत्ते से लेनी चाहिए ये 4 सीख जीवन में होंगे कामयाब﹒

नेहरू पर प्रधानमंत्री के बयान को खरगे ने बताया निंदनीय, कहा- कश्मीर का भारत में विलय नेहरू ने कराया था

बिहार में अखिलेश की एंट्री पर केशव मौर्य का वार, बोले- न उम्मीदवार, न जमीन… फिर भी प्रचार

येˈ है 3 देसी औषधियों का चमत्कारी मिश्रण. 18 गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा बढ़ती उम्र में भी दिखेगा जवानी का जोश﹒

51ˈ खतरनाक बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकता है, ये रहस्यमयी पौधा﹒




