लाइव हिंदी खबर :- इंडोनेशिया ने अपनी समुद्री रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उसने इटली के सेवानिवृत विमान वाहकपोत ग्यूसेप गैरीबाल्डी को 450 मिलियन डॉलर में खरीदने की मंजूरी दी है| यह जहाज वर्ष 1985 में निर्मित हुआ था और 2024 में सेवामुक्त कर दिया गया| अब इंडोनेशिया इसे हेलीकॉप्टर और ड्रोन अभियानों के लिए पुन: तैयार करेगा।
और अपने समय का उन्नत विमान वाहक माना जाता था। इंडोनेशिया इसे नए सिरे से अपग्रेड कर समुद्री निगरानी, मानवीय राहत, आपदा प्रबंधन, रक्षा अभियानों में उपयोग करने की योजना बना रहा है। यह कदम इंडोनेशिया के समुद्री रक्षा आधुनिकीकरण नीति का हिस्सा है। जिसके तहत वह अपने नौ सैनिक बेडे में आधुनिक जहाज, पनडुब्बियों और हवाई क्षमताएं जोड़ रहा है।
हिंद प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते रणनीति तनाव और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सौदा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सौदे से इंडोनेशिया न केवल अपने रक्षा तंत्र को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर भी अधिक प्रभावशाली समुद्री शक्ति के रूप में उबरेगा।
You may also like
Chanakya Neeti : अपने वैवाहिक जीवन में ना आने दें कड़वाहट और नाराजगी, इन चार बातों का रखें ध्यान
UPSC ESE 2026: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी
आरएसएस की शताब्दी पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी बधाई, संगठन के योगदान को सराहा
बिहार में सरकारी नौकरी के अवसर: लाइब्रेरियन और शिक्षकों की भर्ती
उद्धव ठाकरे की रैली सिर्फ रोने-धोने का कार्यक्रम: राम कदम