ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने आज के दौर में मनोरंजन का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब किसी भी नई फिल्म या वेब सीरीज का इंतजार करने के लिए सिनेमाघरों तक जाना जरूरी नहीं रहा। घर बैठे, मोबाइल या टीवी पर ही आप अपनी पसंद के कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इस हफ्ते यानी 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच भी ओटीटी की दुनिया में कई धमाकेदार रिलीज होने जा रही हैं, जो हर तरह के दर्शकों को लुभाएंगी। चाहे आपको एक्शन पसंद हो, क्राइम-थ्रिलर, रोमांटिक ड्रामा, या फिर डॉक्यूमेंट्री, इस हफ्ते सब कुछ ओटीटी पर मिलने वाला है।
'वॉर 2': जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' ने सिनेमाघरों में 14 अगस्त को अपनी जबरदस्त शुरुआत की, और अब फैंस इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी इस फिल्म में एक्शन और थ्रिल का ऐसा संगम लेकर आई है कि दर्शक फिल्म को एक बार फिर से घर पर आराम से देखना चाहेंगे। यह फिल्म 9 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
'विक्टोरिया बेखम': फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली 'विक्टोरिया बेखम' की डॉक्यूमेंट्री भी 9 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर आ रही है, जिसमें उनकी जिंदगी और संघर्ष की कहानी बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाई देगी।
'द वुमन इन केबिन 10': सिमोन स्टोन की डायरेक्ट फिल्म 'द वुमन इन केबिन 10' 10 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें केइरा नाइटली, गाय पीयर्स और आर्ट मलिक जैसे नामी सितारे नजर आएंगे। यह एक रहस्यमय कहानी है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी।
'कुरुक्षेत्र- द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत': अगर आप माइथोलॉजी और ऐतिहासिक कहानियों के शौकीन हैं, तो 'कुरुक्षेत्र- द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत' आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। यह एनिमेटेड सीरीज महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध के मर्म और रोमांच को नए और आधुनिक अंदाज में पेश करेगी। यह सीरीज 10 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
रेमो डिसूजा और पत्नी लिजेल ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कीमशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हाल ही में अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए गए। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी तस्वीर पोस्ट की।
रेमो ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिनमें दोनों पारंपरिक परिधानों में मंदिर के सामने नजर आ रहे हैं। रेमो ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "तिरुपति बालाजी।" ये तस्वीर देख फैंस उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित है। यह पवित्र मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इस मंदिर में आशीर्वाद लेने आते हैं।
रेमो डिसूजा का असली नाम रमेश गोपी नायर है और वह एक हिंदू परिवार से हैं। उन्होंने 1999 में लिजेल डिसूजा से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था और रमेश गोपी नायर से रेमो डिसूजा बन गए। बहुत कम लोग उनके असली नाम से वाकिफ हैं। रेमो के एक भाई और चार बहनें हैं, जो सभी हिंदू धर्म का पालन करते हैं।
गुरु रंधावा का नया गाना 'पैन इंडिया' रिलीज, 'पार्टी एंथम' ने मचाई धूममशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर गुरु रंधावा का गाना 'पैन इंडिया' सोमवार को रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने एक पोस्ट के जरिए दी।
गुरु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का एक क्लिप शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, " 'पैन इंडिया' रिलीज हो गया है और इस बार पहले कहीं ज्यादा धमाल मचाने आया है जैसे कभी नहीं लगा। गाने को सीधा स्ट्रीम करें। हम पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने आए हैं। आहसी ने बहुत बढ़िया काम किया है।"
टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना गुरु रंधावा की आवाज और गुरजीत गिल के बोल का शानदार मेल है। गाने की कोरियोग्राफी यश कदम ने की है, जिसने इस ट्रैक को और भी आकर्षक बना दिया।
'पैन इंडिया' का म्यूजिक, लिरिक्स और विजुअल्स का मिश्रण इसे एक परफेक्ट पार्टी एंथम बनाता है, जो न सिर्फ पंजाबी म्यूजिक प्रेमियों, बल्कि पूरे देश के संगीत फैंस को झूमने पर मजबूर कर देगा।
अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में दिखेगी अहान पांडे और शरवरी वाघ की जोड़ी‘सैयारा’ फेम अहान पांडे और शरवरी वाघ की जोड़ी बड़े पर्दे पर पहली बार साथ दिखाई देगी। यह जोड़ी अली अब्बास जफर की नई फिल्म में साथ दिखाई देने वाली है, इस बात की पुष्टि हो गई है।
फिलहाल फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन पता चला है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने इसके अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते हुए आईएएनएस से कहा, "सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है और अहान पांडे आज हमारे देश के सबसे बड़े जेन जी अभिनेता हैं। शरवरी 100 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मुंज्या' का भी हिस्सा थीं। आपके पास दो शानदार कलाकार हैं जिन्होंने साबित कर दिया है कि सिर्फ उम्दा अभिनय ही लोगों को सिनेमाघरों तक खींच सकता है।"
बिग बॉस 19 : मालती चाहर ने घर में आते ही तान्या मित्तल की पोल खोल दी‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली मालती चाहर ने आते ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक वीडियो में वह कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की पोल खोलती दिख रही हैं। इससे तान्या को असहज होते हुए देखा जा सकता है।
‘बिग बॉस 19’ के आने वाले एपिसोड में तान्या और मालती के बीच होने वाली इस बहस को दिखाया जाएगा। इसका एक प्रोमो मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर जारी किया है। इसमें मालती कहती हैं कि तान्या ने जो भी दावे बिग बॉस हाउस में किए हैं उनकी जांच बाहर बैठे लोग कर रहे हैं।
इस वीडियो में तान्या, मालती और नीलम बेडरूम एरिया में एक-दूसरे से गुफ्तगू करती नजर आ रही हैं। पहले तान्या, मालती से पूछती हैं कि वह बाहर अच्छी लग रही हैं या नहीं?
जिस पर मालती कहती हैं, “आप हमेशा साड़ी में ही नजर आती हैं। लेकिन मुझे आपके सारे पुराने वीडियो दिखाई दे रहे हैं।”
इसके बाद तान्या पूछती हैं, “मतलब मेरी हर चीज पर रिसर्च चल रही है।”
मालती जवाब देती हैं, “आप जो भी पहले के वीडियो में कह रही हैं, अगर वह सच नहीं है, तो वह सब सामने आ रहा है।”
आईएएनएस के इनपुट के साथ
You may also like
CWC 2025: एनेके बॉश ने दिखाया गजब का एथलेटिसिज़्म! मैडी ग्रीन को इस तरह जबदस्त डाइविंग कैच पकड़कर भेजा पवेलियन
ममता सरकार में भाजपा नेताओं की जान सुरक्षित नहीं : समीर उरांव
बाप रे! खुद के सिर में ही` ठोक ली 3 इंच की कील, डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बचा ली जान
जब पति लकवे का शिकार हुआ,` तो` बिखर गई 30 साल की महिला की दुनिया… तन्हाई ने करीब ला दिया गैर मर्द, फिर हुआ वो अंजाम जिसने सबको चौंका दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले की निंदा की, टीएमसी पर उठाए सवाल