Next Story
Newszop

लाल किताब में लिखे धन प्राप्ति के इन 5 अचूक उपायों से हाथ में टिकने लगेगा पैसा, मेहनत के सटीक फल से बढ़ेगी आमदनी

Send Push
ज्योतिष शास्त्र में लाल किताब को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। मान्यता है कि अगर लाल किताब के उपायों को अच्छी तरह से आजमाया जाए, तो व्यत्कि को चमत्कारी नतीजे मिलते हैं। खासकर अगर आपके जीवन में आमदनी से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो आपको लाल किताब के उपाय जरूर आजमाने चाहिए। लाल किताब में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय भी लिखे गए हैं। आइए, जानते हैं लाल किताब में लिखे धन प्राप्ति के उपाय।
अपने सिरहाने रखें तांबे का बर्तन image

लाल किताब के अनुसार, अगर बहुत कमाने के बाद भी आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता तो रात को सोते समय अपने सिरहाने तांबे के बर्तन में लाल चंदन डालकर रखें। फिर अगली सुबह उस चंदन को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी समस्या का समाधान हो सकता है।


कुत्ते को खिलाएं रोटी image

लाल किताब के अनुसार, करियर या व्यापार में परेशानी होने पर कुत्ते को रोटी खिलाना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है। यह उपाय सरल है और इसे आसानी से किया जा सकता है। कुत्ते को रोटी खिलाने से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।


दान करें कागजी बादाम image

आपके जीवन में कागजी बादाम खुशियां ला सकता है। रात को सोने से पहले, पांच कागजी बादाम अपने सिरहाने रखें। अगली सुबह, उन बादामों को किसी मंदिर में दान कर दें। यह उपाय करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माना जाता है कि इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।


शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीया image

धन प्राप्ति के लिए आपको मन ही मन माता लक्ष्मी का 21 बार ध्यान करके उस दीपक को पीपल के नीचे रखकर चले जाना है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


गुरुवार के दिन पहनें त्रिधातु की अंगूठी image

लाल किताब के अनुसार दरिद्रता दूर करने के लिए एक खास अंगूठी पहनने की सलाह दी गई है। यह अंगूठी सोना, चांदी और तांबा से बनी होती है। इसे त्रिधातु कहते हैं। इसे गुरुवार के दिन दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह अंगूठी चमत्कारी होती है।

Loving Newspoint? Download the app now