GSEB Gujarat Board SSC HSC 10th 12th Result 2025 Link: गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज 5 मई 2025 को घोषित हो गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने इस साल गुजरात बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं, वे गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर मौजूद GSEB HSC Result 2025 Download Link और GSEB SSC Result 2025 Link से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ आपको अपनी मार्कशीट की भी जरूरत पड़ेगी। आगे नौकरी, पढ़ाई और अनेक जरूरी कामों के लिए आपसे 10वीं 12वीं के ओरिजिनल सर्टिफिकेट भी मांगे जाएंगे। ऐसे में जान लें कि गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं SSC HSC ओरिजनल मार्कशीट आपको कैसे और कहां से मिलेगी। गुजरात बोर्ड SSC HSC रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें?मार्कशीट से पहले आपको बोर्ड परीक्षाओं में अपने नंबर जानने जरूरी है। अपना रिजल्ट आप नीचे बताए चरणों की मदद से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- अब होमपेज पर GSEB HSC 12th Result 2025 या GSEB SSC 10th Result 2025 Link पर क्लिक करें।
- अब अपना सीट नंबर दिए गए बॉक्सेज में भर दें।
- सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- इसमें अपने मार्क्स देखें और पीडीएफ भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
- बोर्ड द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों को वितरित की जाती है।
- इसके बाद स्कूल द्वारा छात्रों को मार्कशीट देने के लिए संपर्क किया जाता है।
- आप स्कूल द्वारा बताई गई तारीख और समय के मुताबिक अपनी मार्कशीट रिसीविंग साइन करके प्राप्त कर सकते हैं।
- यह मार्कशीट अधिकृत होती है और शैक्षणिक दस्तावेज़ों में सबसे महत्वपूर्ण होती है।
You may also like
'राफेल' पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
MI vs GT Dream11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स IPL 2025 के मैच-56 के लिए- 06 मई
Rajasthan: रिश्वत लेते पकड़े गए विधायक जयकृष्ण पटेल, ये है मामला
Vastu Tips- दक्षिण मुखी घर में रहना शुभ होता हैं या अशुभ, जानिए पूरी डिटेल्स
IPL 2025: जाने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में क्या क्या कहा पीएम मोदी ने, जो जितना खेलेगा....