Next Story
Newszop

कल का मौसम, 2 जून 2025: दिल्ली में घने बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली जारी, राजस्थान में तेज आंधी तो बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

Send Push
कल का मौसम 2 जून 2025: दिल्ली-एनसीआर में घने बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली का सिलसिला जारी है। ऐसे में उमस भरी गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर का मौसम कल यानी सोमवार से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 जून तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। आंधी के दौरान हवाएं 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 से 38 और न्यूनतम 25 से 29 डिग्री तक रह सकता है। 5 और 6 जून को मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। उमस वाली गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री तक रह सकता है।



बिहार में 7 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्टमानसून ने तय समय से पहले ही देश में दस्तक दे दिया है। इसका असर कई राज्यों में दिखने लगा है। इसी बीच, बिहार के सीमांचल क्षेत्र में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पूर्णिया मौसम विभाग के वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि अगले तीन महीने तक बिहार में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है।वहीं, मानसून प्रवेश को लेकर बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।' मौसम विभाग ने सीमांचल के जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। हवा की रफ्तार 30–50 किमी/घंटे तक हो सकती है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।



राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश हुईपश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को राजस्थान के जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई जबकि बाकी जगह मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दो जून से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और दो से चार जून के दौरान तेज बादल गरजने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके अनुसार, आगामी 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।



कल आपके यहां कितना रहेगा तापमान?





भारी बारिश के चलते असम के कई हिस्सों में बाढ़असम में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने और बाढ़ के कारण 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है जिससे 78 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के पश्चिमी भाग में तीन जिलों में ‘रेड अलर्ट’ है और आठ अन्य जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के ऊपरी इलाकों से आने वाले वर्षा जल ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को और गंभीर कर दिया है।



मुंबई में 6 जून से पहले अच्छी बारिश की संभावना कममुंबई में इस वर्ष सबसे जल्दी मॉनसून आने के बाद पर अब बारिश पर ब्रेक सा लग गया है। बारिश न होने के चलते तापमान में वृद्धि हुई है। ऊपर से उमस मुंबईकरों के पसीने छुड़वा रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 6 जून के पहले अच्छी बारिश की संभावना न के बराबर है, हालांकि कुछ क्षेत्र में पासिंग शावर (कुछ मिनट के लिए हल्की बारिश) मिल सकते हैं। लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Loving Newspoint? Download the app now