Next Story
Newszop

दिल्ली में आज आएगी आंधी-बारिश, 5 जून से बढ़ेगी गर्मी, लू वापस आने की संभावना नहीं

Send Push
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी-बारिश की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में कमी आ सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान अगले दो दिन सामान्य से कम रहेंगे। 5 जून से गर्मी एक बार फिर परेशानियां बढ़ा सकती है। तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के स्तर पर पहुचं सकते हैं। हालांकि लू की वापसी की अभी कोई संभावना नहीं है।



सोमवार को सुबह के समय धूप रही। इसके बाद दोपहर एक बजे से बादल छा गए, जिसकी वजह से तापमान कम रहा। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 46 से 95 प्रतिशत तक रहा।



पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। 4 जून को बादल छाए रहेंगे। आंधी व हल्की बारिश हो सकती है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 34 से 36 और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। इसकी वजह से गर्मी बढ़ेगी। 5 से 8 जून तक अधिकतम तापमान बढ़कर 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।



5 जून से फिर बदलेगा मौसमस्काईमेट के अनुसार जून की शुरुआत अच्छी रही है। खराब मौसम का सिलसिला अभी थमा नहीं है। दो दिनों तक तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश, धूलभरी आंधी और तेज हवा चलने की संभावना है। 3 जून को यह गतिविधियां सबसे ज्यादा रहेंगी। 5 जून को इसका असर कम हो जाएगा। इस समय उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहेगा। उत्तर पंजाब और उत्तर राजस्थान की सीमा पर एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इसी सिस्टम की वजह से 4 जून तक राजधानी में गरज, चमक, धूल भरी आंधी और बौछारें जारी रहेंगी। अधिकतर मौसमी गतिविधियां देर शाम या रात के समय होंगी।



प्रदूषण रहा सामान्य, कुछ दिन ऐसा ही बना रहेगा प्रदूषण सोवमार को सामान्य स्तर पर रहा। अगले कुछ दिन यह सामान्य ही रह सकता है। छह से सात दिन बाद इसके खराब होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 158 रहा। मुख्य प्रदूषक ओजोन रहा। गाजियाबाद का एक्यूआई 109, ग्रेटर नोएडा का 104, गुरुग्राम का 138 और नोएडा का 144 रहा। पूर्वानुमान के अनुसार 3 से 5 जून तक प्रदूषण का स्तर सामान्य रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह सामान्य से खराब रह सकता है। सोमवार को हवाओं की गति 10 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। 3 जून को यह बढ़कर 15 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे, 4 जून को 12 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और 5 जून को 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now