पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के मेट्रो स्टेशन के खंभे से टकरा जाने के कारण उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि क्या यह दुर्घटना नशे की हालत में गाड़ी चलाने के कारण हुई। कोरेगांव पार्क पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बंड गार्डन इलाके में सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ऋतिक भंडारी, यश भंडारी और कुशवंत टेकवानी के रूप में हुई है। ऋतिक और यश चचेरे भाई थे, जबकि कुशवंत पुणे के एक निजी कॉलेज में छात्र था।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संगीता जाधव ने बताया कि कार बंड गार्डन मेट्रो स्टेशन के एक खंभे से टकरा गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां ऋतिक और यश को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में कुशवंत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ‘घटना सुबह चार बजकर 49 मिनट पर हुई। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार मेट्रो स्टेशन के खंभे से टकराई। कार में तीन लोग सवार थे।
पार्टी में जा रहे थी तीनों
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस उपायुक्त मिलिंद मोहिते ने बताया कि ऋतिक और यश पुणे के पास पिंपरी इलाके के निवासी थे जबकि कुशवंत बीड जिले का रहने वाला था। यश और ओम दोनों इंजीनियर थे और निजी कंपनियों में कार्यरत थे, जबकि खुशवंत इंजीनियरिंग का छात्र था। उन्होंने कहा कि हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या उन्होंने शराब पी रखी थी। रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से एक युवक ने अपनी मां को बताया था कि वे एक पार्टी में जा रहे हैं।
क्या चालक ने लगाई थी हैंड ब्रेक
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय ओम गाड़ी चला रहा था, खुशवंत आगे वाली सीट पर बैठा था, जबकि यश पीछे की सीट पर था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि कार नियंत्रण खोने के बाद एक बार घूमी और फिर तेज रफ्तार में मेट्रो पिलर से जा टकराई। कार के घूमने से यह संकेत मिलता है कि चालक ने संभवतः वाहन को संभालने के लिए हैंडब्रेक लगाने की कोशिश की होगी।

You may also like

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित आर्या के एनकाउंटर के मामले में अब तक 7 लोगों का बयान दर्ज किया

जगन्नाथ मंदिर का झंडा हवा के विपरीत दिशा में क्यों लहराता है? जानिए रहस्य

मध्य प्रदेश: 20 फीट गहरी खाई में बस गिरने से दो महिलाओं की मौत, कई घायल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के समारोह में भाग लिया

फतेहपुर में कॉन्ट्रेक्टर ने किया SDO को लहूलुहान, बिल पास न करने पर ऑफिस के अंदर घुसकर दिया वारदात को अंजाम