नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल की सेंचुरी ठोक दी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए राहुल ने 60 गेंदों पर शतक ठोक दिया। इस पारी में उन्होंने 65 गेंदों पर 112 रन की पारी खेली। यह केएल राहुल का आईपीएल इतिहास में 5वां शतक है। इस शतक के साथ ही केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। केएल राहुल ने रच दिया इतिहास केएल राहुल ने शतक के अलावा एक और इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 8000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कागिसो रबाडा के एक ओवर में एक चौका और एक छक्का मारकर यह रिकॉर्ड बनाया। राहुल ने सिर्फ 224 टी20 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। कोहली ने 243 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। दुनिया के तीसरे सबसे तेज खिलाड़ीकेएल राहुल टी20 क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (213 पारियां) और पाकिस्तान के बाबर आजम (218 पारियां) ने यह मुकाम हासिल किया था। राहुल की टी20 में 6 शतक और 69 अर्धशतक हैं। यह दिखाता है कि वह हर फॉर्मेट और लीग में कितने शानदार हैं। टी20 में सबसे तेजी से 8000 रन (पारियों के अनुसार):
- क्रिस गेल - 213 पारी
- बाबर आजम - 218 पारी
- केएल राहुल - 224 पारी
- विराट कोहली - 243 पारी
- मोहम्मद रिजवान - 244 पारी
You may also like
औरंगाबाद में बकरी ने गाय के बछड़ों को जन्म दिया, ग्रामीणों में हलचल
चलती ट्रेन में प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी, वायरल हुआ वीडियो
हिंदू बुजुर्ग का अंतिम संस्कार रोकने की कोशिश, मुस्लिम गांव में विवाद
अयोध्या में दलित लड़की के साथ दुष्कर्म: तीन आरोपी गिरफ्तार
मिस्र की 18 वर्षीय लड़की की दुर्लभ बीमारी: 10 सालों से जंजीरों में बंधी