इंदौर: शुक्रवार सुबह दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आने के बादइमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उडान संख्या आईएक्स-1028 के पायलट को लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में गड़बड़ी का पता चला। सुरक्षा को देखते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विमान में सवार थे 161 यात्री
जानकारी के मुताबिक विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही इंदौर एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और CISF की टीमें रनवे के आसपास अलर्ट मोड पर तैनात कर दी गईं। विमान ने सुबह 9:54 बजे सुरक्षित लैंडिंग की।
विमान की जांच हुई
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी टीम फिलहाल विमान की जांच में जुटी है। खराबी के कारण विमान यहीं खड़ा है और इसकी वापसी उड़ान आईएक्स-1029, जो सुबह 10:05 बजे इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, उसे रद्द कर दिया गया है।
दिल्ली से ही देर से आई
मिली जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट दिल्ली से देरी से रवाना हुई थी। आमतौर पर यह सुबह 6:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 8:15 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन शुक्रवार को यह 8:28 बजे दिल्ली से चली। जब फ्लाइट इंदौर के करीब पहुंच रही थी, तभी इसके बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आई। पायलट ने तत्काल ATC को अलर्ट किया, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे पर सभी इंतजाम किए गए।
फिलहाल एयरलाइन की तकनीकी टीम इंजन में खराबी के सही कारण का पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान की अनुमति दी जाएगी।

You may also like
iPhone 17 Price: लॉन्च हुआ आईफोन 17, एडवांस फीचर्स के साथ Apple ने किया बड़ा 'धमाका'
Apple का 'Awe Dropping' इवेंट: iPhone 17 और नए Apple उत्पादों की घोषणा
एशिया कप 2025 का आगाज, अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया
कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे सपा विधायक मनोज पारस को न्यायालय ने भेजा जेल
The Conjuring: Last Rites ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन