गुवाहाटी : असम में एक बार फिर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच सियासत गरमा गई है। हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और उनके परिवार के पाकिस्तानी संबंध सही पाए गए हैं। इसकी जांच कर रही एसआईटी ने कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं जो भारत की संप्रभुता को कमजोर करने वाली एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं। वहीं गौरव गोगोई ने हिमंत बिस्व सरमा पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया।
विशेष डीजीपी (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सीएम ने एक एसआईटी गठित की थी। इस एसआईटी को गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर लगे पाकिस्तानी संबंधों की जांच करनी थी। एसआईटी ने गुवाहाटी में हिमंत बिस्व सरमा को यह जांच रिपोर्ट सौंप दी है।
पाकिस्तान के साथ निकला लिंकहिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का पाकिस्तानी संबंध स्थापित हुआ है। उनका पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई है। उन्होंने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि किस प्रकार पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय ने असम के एक सांसद की अपने देश की यात्रा में मदद की।
गौरव गोगोई और एलिजाबेथ पर साध रहे निशानाअसम सीएम पिछले कुछ महीनों से गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर हमला बोलते रहे हैं और आरोप लगाते रहे हैं कि उनका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध है। राज्य सरकार ने आरोपों की जांच के लिए फरवरी में एसआईटी का गठन किया था। हिमंत ने कहा कि विस्तृत जांच के दौरान, एसआईटी ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं जो हमारे देश की संप्रभुता को कमजोर करने की एक बड़ी साज़िश की ओर इशारा करते हैं।
क्या बोले हिमंत बिस्व सरमाउन्होंने कहा कि असम सरकार अब एसआईटी की रिपोर्ट पर विस्तार से अध्यन करेगी और उसे राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखेगी। मंत्रिमंडल में इस मामले पर चर्चा होने के बाद, जांच के दौरान एकत्रित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस पर गोगोई ने शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसा कि मैंने पहले कहा था, मुख्यमंत्री का दावा एक सी-ग्रेड फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गया है, इसीलिए उन्होंने रिपोर्ट पढ़ने के लिए और समय मांगा है। उन्होंने कहा कि असम की जनता सच्चाई से वाकिफ है और उचित समय पर इसका करारा जवाब देगी।
गौरव गोगोई ने किया पलटवारकांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने हिमंत के आरोपों को मनगढ़ंत बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार के भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे दावों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री राज्य के लोगों की बुद्धिमत्ता का अनादर करते हैं और मानते हैं कि वे उनके बेबुनियाद आरोपों पर विश्वास कर लेंगे।
असम की जनता जानती है कि उन्होंने अपनी सरकार के भ्रष्ट शासन को छिपाने के लिए आरोपों के आधार पर एक मनगढ़ंत कहानी गढ़ी है और बताया है कि कैसे उन्होंने असम के मुख्यमंत्री की कुर्सी का इस्तेमाल अपने परिवार को समृद्ध बनाने और भारी संपत्ति और अवैध धन इकट्ठा करने के लिए किया है।

You may also like
जुलाई के बाद अगस्त में महंगाई की वापसी, खुदरा महंगाई बढ़कर हुई 2.07%, देखें आंकड़ें
तेजस्वी यादव ने बिहार में हो रहे अपराधों पर घेरा, बोले-सरकार कोमा में है
कोयला खदान कर्मियों का होगा एक करोड़ का अतिरिक्त बीमा, यूनिफॉर्म ड्रेस कोड भी होगा लागू : जी. किशन रेड्डी
प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर दौरा और पहले होना चाहिए था : अशोक गहलोत
बीमारियों का काल कही` जाती हैं ये सब्जियां इनका सेवन करने से होता है शरीर में कमाल का बदलाव