पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पहचान जनता दल (यू) को परेशान करने के लिए बनती जा रही है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू के विरुद्ध उम्मीदवार खड़े कर परेशानी पैदा की। वर्ष 2025 के प्रारंभ में 243 सीटों पर लड़ने की घोषणा के साथ जदयू की परेशानी बढ़ाई तो कभी खुद चुनाव लड़ने की घोषणा कर। अब लोजपा (आर) इस बार एक नई परेशानी लेकर आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के रणनीतिकार को जो सूची सौंपी है, उनमें कई जदयू की सीटें हैं। जानते हैं कि ये कौन-सी सीटें हैं, जहां से जदयू लड़ना चाहती है और दावा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने ठोका है।
अलौली विधानसभाकेंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जिस सूची के बारे में चर्चा है, उनमें एक नाम अलौली विधानसभा (खगड़िया) है। यहां से वर्ष 2020 में राजद के रामलाल सदा ने जदयू के साधना सदा को हराया था। तब लोजपा के रामचंद्र सदा तीसरे स्थान पर रहे थे और इन्हें 26386 मत मिला था। लोजपा (रामविलास) ने इस सीट पर दावा ठोका है। ये सीट इन्हें तभी मिलेगी, जब जदयू अपना दावा छोड़ेगी।
रूपौली विधानसभालोजपा (रामविलास) की तरफ से रूपौली विधानसभा (पूर्णिया) पर भी दावा ठोका है। अभी 2024 के उपचुनाव में ये सीट जदयू के पास है। 2020 में भी जदयू की बीमा देवी विधायक थी। यहां लोजपा के शंकर सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे। लोजपा रामविलास का दावा इस सीट पर बरकरार है।
कदवा विधानसभाकदवा (कटिहार) से कांग्रेस के सीटिंग विधायक शकील अहमद हैं। इन्होंने जदयू के चंद्रभूषण को हराया था। लोजपा के सूरज प्रकाश को तब 317799 वोट मिले थे।
नाथनगर विधानसभालोजपा रामविलास की नजर नाथनगर (भागलपुर) पर है। यहां से वर्ष 2020 के चुनाव में राजद के अशरफ सिद्दकी ने जीत हासिल की थी। जदयू के लक्ष्मी मंडल चुनाव हार गए थे। लोजपा के अमर पासवान तीसरे नंबर रहे थे।
रफीगंज विधानसभाचिराग पासवान की नजर रफीगंज (औरंगाबाद) पर भी है। रफीगंज से राजद के मो नेहालुद्दीन ने जंग जीती थी।लोजपा के अशोक सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे
सोनवर्षा विधानसभालोजपा (रामविलास) की नजर सोनवर्षा विधानसभा (सहरसा) पर भी है। यहां से वर्ष 2020 में जदयू के रत्नेश सदा ने जीती थी।लोजपा के यहां शांता देवी तोड़ते नंबर पर रही।
अतरी विधानसभाचिराग पासवान और लोजपा (रामविलास) की सूची में अतरी विधानसभा (गयाजी) भी है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के अजय यादव ने जदयू के मनोरमा देवी को हराया।
मटिहानी विधानसभामटिहानी विधानसभा (बेगूसराय) से लोजपा के राजकुमार सिंह ने जदयू के बोगो सिंह को हराया था। राजकुमार सिंह ने बाद में जदयू की सदस्यता ली थी। अब ये सीट लोजपा (आर) पाना चाहती है।

You may also like
संभागीय बैठक से बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलेगी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ओडिशा में पति ने पत्नी के साथ की अमानवीयता, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई में महिला की प्रेम कहानी में साजिश और धोखा
आदमपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: पति और चार अन्य पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
लखनऊ में रिकवरी एजेंट की हत्या: प्रेम प्रसंग के चलते उठी हत्या की आशंका