नई दिल्ली: क्या आपने किसी पुलिसकर्मी के तबादले पर आम लोगों को रोते-बिलखते देखा है या पुलिसकर्मी से लिपट-लिपट कर लोगों को उसे विदाई देते देखा है। ऐसा एक नजर दिल्ली के दिल्ली के नॉर्थ जिले के सब्जी मंडी थाने में दिखाई दिया। दरअसल, यहां के SHO राम मनोहर मिश्रा का तबादला हो गया। उनके तबादले की खबर जैसे ही लोगों को मिली, इलाके में उदासी छा गई।SHO के ट्रांसफर के बाद लोग रो पड़े और सोशल मीडिया पर संदेशों की बाढ़ आ गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अपने परिवार का सदस्य बताया। बता दें कि मनोहर मिश्रा एक काबिल पुलिस अफसर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। उन्होंने अपनी ड्यूटी के अलावा, गायन और जनता से जुड़ाव के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने थाने को जनता के लिए हमेशा खुला रखा और हर संभव मदद की। गायकी को बनाया लोगों से जुड़ने का जरियादरअसल, इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्रा सिर्फ एक अच्छे पुलिस अफसर ही नहीं थे, बल्कि वे एक शानदार गायक भी हैं। उन्होंने गाने को लोगों से जुड़ने का जरिया बनाया। कांवड़ यात्रा हो या छठ पूजा या फिर गणेश उत्सव, हर जगह उनके भजनों की खूब डिमांड रही। थाने से लेकर मंदिरों तक, हर जगह उनकी आवाज गूंजती रही।
SHO की मेज पर केक काटते थे बच्चेउनके थाने में लोगों को बिना किसी रोक-टोक के आने की इजाजत थी। बच्चे अपना जन्मदिन मनाने थाने आते थे और SHO की मेज पर केक काटते थे। मनोहर को जब किसी बच्चे या बुजुर्ग के बारे में पता चलता, तो वे खुद केक लेकर उनके घर पहुंच जाते थे। बच्चे की साइकिल चोरी हुई तो किया येएक बार एक 10 साल का बच्चा थाने आया और उसने बताया कि उसकी साइकिल चोरी हो गई है। SHO मिश्रा ने उसे शाम को बुलाया और अपने पैसे से एक नई साइकिल खरीदकर उसे दे दी। इस घटना से बच्चे और उसके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू झलक आए। गरीबों के लिए एक साल से चला रहे थे केंद्रएक दिन उन्होंने सड़क पर एक बेघर आदमी को गायों के लिए रखी रोटी खाते हुए देखा। यह देखकर उनका दिल भर आया। इसके बाद उन्होंने थाने के पास ही एक मुफ्त भोजन केंद्र शुरू किया। वहां हर दिन 12 से 2 बजे तक गरीबों को भरपेट खाना मिलता है। यह सेवा पिछले एक साल से लगातार चल रही है।
You may also like
भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24700 के पार
ग्रेटर नोएडा : शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास लेबर कैंप में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बनी वजह
धर्मशाला मैच रद्द होने के बाद डीसी खिलाड़ियों में फ्रेजर-मैकगर्क को सबसे ज्यादा झटका लगा था : यंग
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष ने गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत पैकेज की मांग
रक्षा मंत्रालय ने कहा- असममित युद्ध के बढ़ते स्वरूप के प्रति एक सुनियोजित सैन्य प्रतिक्रिया थी ऑपरेशन सिंदूर