रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते नवंबर महीने में भी ठंड नदारद है। सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बरकरार है।
देहरादून में शनिवार को चटक धूप खिली रही। सुबह और शाम की ठंड जहां परेशान कर रही है तो वही दिन के समय गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। सर्द- गर्म की वजह से लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी संक्रामक बीमारियां हो रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like

खराब सड़क के कारण गांव के बाहर रुकी एंबुलेंस, महिला को चारपाई पर लिटाकर कंधे पर उठाकर 3 किमी पैदल चले लोग

महाराष्ट्र में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, इस बार सोनम नहीं मनीषा बनी हत्यारिन, प्रेमी की मदद से पति को मारकर नदी में फेंका

फिलीपींस में ऐसा क्या हुआ जो 1000000 लोगों पर मंडराया मौत का खतरा, आपातकाल का ऐलान, हाई अलर्ट पर सेना

मसूड़ों की सूजन को न करें नजरअंदाज, इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं आराम

सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया, 15 लोगों की मौत पर 10 नवंबर को सुनवाई