बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान शादी के दो साल बाद पिता बनने जा रहे हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं और आने वाले कुछ ही दिनों में किलकारियां गूंजेंगी। मगर उसके पहले खान परिवार की बहू का बेबी शावर हुआ, जिसमें कई सितारे पहुंचे। जेठ सलमान खान और देवर सोहेल खान भी अलग स्वैग के साथ नजर आए।
अरबाज खान ने पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी और अरहान खान के पिता बने थे। फिर 2023 में उन्होंने शूरा खान से शादी की और 2025 में एक बार दोबारा पिता बनने का अनुभव करने जा रहे हैं। दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर है। जहां एक्टर 57 साल के हैं। वहीं शूरा 35 साल की हैं। जून महीने में उन्होंने खुद ही बीवी की प्रेग्नेंसी की खबर कंफर्म की थी और बताया था कि वह बहुत एक्साइटेड हैं।
शूरा खन के बेबी शावर में सितारों का मेला
अब शूरा खान के बेबी शावर के बाहर से कुछ वीडियोज सामने आए हैं। पहले तो ट्विनिंग करते हुए अरबाज और शूरा कार से उतरते हुए नजर आए। इसके बाद गौहर खान, जन्नत जुबेर, रवि दुबे, शरगुन मेहता, अरहान खान, यूलिया वंतूर, निया शर्मा, शेरा अपने बेटे के साथ, सलमान खान, सोहेल खान, सास सलमा, निर्वाण खान को पपाराजी ने स्पॉट किया, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भाईजान पर ही नजरें टिकी रहीं, जो जल्द ही बड़े पापा बनने जा रहे हैं। इस दौरान सोहेल खान जब पैप्स से हेलो-हाय कर रहे थे तो उन्हें कार का दरवाजा चेहरे पर लग जाता है।
शूरा खान कौन हैं?
शूरा खान एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। इनकी शादी अर्पिता खान के घर की छत पर हुई थी, जहां परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। वह कई मौकों पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी हैं। लेकिन कई बार इस दौरान उन्हें हील्स पहनकर देखा गया था, जिस पर लोगों ने आलोचना की थी। खैर। अब फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि अक्टूबर के अंत तक खान परिवार में नन्हा मेहमान आ जाएगा।

You may also like
Snake News: मौसी संग सो रही थी मासूम, तभी सांप ने डस लिया, मौसी को काटा तब चला पता, मुंबई के डोंबिवली में खौफनाक घटना
उज्जैन में महाअष्टमी पर हुई नगर पूजा
पहली बार ₹10,000 रुपये के पार गया टाटा का यह शेयर, एक झटके में ₹1,500 बढ़ गई कीमत
राजस्थान के दशहरा मेले में सपना चौधरी के परफॉर्मेंस के दौरान बड़ा हादसा, भीड़ में मची अफरातफरी
सलमान खान को धमकी देने से लेकर बाबा सिद्दीकी की हत्या तक... लॉरेंस गैंग का कच्चा चिट्ठा