राम त्रिपाठी, नई दिल्ली: जंगल की टाइगर अदिति के 3 और शावकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गुरुवार सुबह 4 बजे वेटनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शावकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह 2022 के बाद पहली बार है, जब जन्म के कुछ ही दिनों में शावकों को अस्पताल में जीवन रक्षक इलाज देना पड़ रहा है।
अदिति ने 5 अगस्त को 6 शावकों को जन्म दिया था। उनमें से दो शावकों की 5 दिन के अंदर मौत हो गई थी। एक अन्य शावक को 15 अगस्त को अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। उसने मां का दूध पीना छोड़ दिया था।
हालत में हो रहा सुधार
चिड़ियाघर के वेटनरी अफसर डॉ. अभिजीत भावल ने बताया कि 15 अगस्त को भर्ती हुए शावक की हालत में सुधार हो रहा है। उसे बिल्ली का कृत्रिम दूध पिलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह भर्ती हुए तीनों शावकों की हालत काफी नाजुक है। प्राथमिक जांच में उन्हें इन्फेक्शन से पीड़ित पाया गया है। तीनों शावकों के तेज बुखार और नाक से पानी बहने की शिकायत बनी हुई है। शावकों के विभिन्न टेस्ट करके इलाज किया जा रहा है।
जन्म के तुरंत बाद क्यों बिगड़ रही तबीयत ?
साल 2022 में सीता नाम की टाइगर ने 3 शावकों को जन्म दिया था। 2023 में सिद्धि नाम की टाइगर ने 2 बच्चों को जन्म दिया था। 2024 में सीता ने फिर 3 बच्चों को जन्म दिया था। वे सभी शावक 6 महीने तक अपनी मां के साथ स्वस्थ थे। 3 महीने के बाद उन्हें मीट खिलाना शुरू किया गया था। बीच में वे मां का दूध भी पीते रहते थे। वे किसी इन्फेक्शन या शारीरिक समस्या से प्रभावित नहीं हुए थे। उन शावकों की उनकी मां ने ही देखभाल की थी।

You may also like
ईसीसी में सामाजिक विषमताओं और यथार्थ को उजागर करती प्रेमचंद की कहानियों का हुआ मंचन
राजा रामकुमार भार्गव स्मारक राज्य 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 25 अगस्त से
डीएमके प्रवक्ता के.एस. राधाकृष्णन अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में हुए शामिल
कटनी में शनिवार को होगा 'मप्र माइनिंग कॉनक्लेव 2.0' का आयोजन, देशभर के निवेशक-उद्योगपति होंगे शामिल
मप्र में जनजातीय परिवारों को सशक्त करने के लिए बनेगा तीन लाख 'आदि कर्मयोगियों' का समर्पित संवर्ग