जामताड़ाः झारखंड के जामताड़ा स्थित प्रसिद्ध रामकृष्ण मठ में एक व्यक्ति ने श्रीरामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा खंडित कर दी। इसे लेकर मठ के संन्यासियों, श्रीरामकृष्ण परमहंस के अनुयायियों और स्थानीय लोगों में रोष है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जामताड़ा के एसडीपीओ विकास लागुरी ने बताया कि प्रतिमा खंडित करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए कई लोगों से जानकारी ली जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांगमंगलवार को घटना की खबर इलाके में फैली तो बड़ी संख्या में लोग मठ में जुट आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों से लोगों ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। पश्चिम बंगाल के आसनसोल और बेलूर स्थित श्रीरामकृष्ण मिशन और मठ के कई संन्यासी भी जामताड़ा पहुंचे हैं। इस दुखद घटना पर उन्होंने दुख व्यक्त किया है। प्रतिमा खंडित करने वाले व्यक्ति का था मठ में आना-जाना!पुलिस को जानकारी मिली है कि जिस व्यक्ति ने प्रतिमा खंडित की है, उसका मठ में कभी-कभी आना-जाना था। मठ के संन्यासियों को उसके नाम-पता की जानकारी नहीं है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जामताड़ा के उपायुक्त और आरक्षी अधीक्षक को भी घटना की जानकारी दी गई है। 104 वर्ष पुराना है जामताड़ा का मथस्थानीय लोगों ने इसे आस्था पर हमला बताते हुए प्रतिमा खंडित करने वाले व्यक्ति की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जामताड़ा स्थित यह मठ 104 वर्ष पुराना है। इसकी स्थापना 1921 में की गई थी।एक उदार हृदय भक्त ने मठ की स्थापना के लिए मिशन के तत्कालीन अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानंद जी को जमीन दानस्वरूप दी थी। स्वामी शिवानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में मठ का निर्माण 1926 में पूरा हुआ था। रामकृष्ण मिशन संस्था के अंतर्गत देश-विदेश में संचालित किए जाने वाले मठों में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। देश में बेलूर मठ के अलावा एकमात्र यही मठ है, जहां श्रीरामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा स्थापित है।
You may also like
Documentary '1984, When The Sun Didn't Rise' Explores the Aftermath of Anti-Sikh Violence
क्रेडिट कार्ड में एक्सपायरी डेट और सीवीवी क्यों छपी होते हैं ? विस्तार से जानते हैं इनके महत्व
जीवन में सफलता पाना है तो अपनाएं चाणक्य के ये सूत्र, कभी नही होगी हार
Health Tips : गर्मी में पेट के लिए वरदान हैं ये फल, भूख मिटाने के साथ...
Cannes Film Festival 2025: ग्लैमर और सिनेमा का अद्भुत संगम