गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले से एक पाकिस्तानी महिला मारिया बीबी अचानक गायब हो गई हैं। वह छह महीने की गर्भवती हैं। पुलिस ने उसे पाकिस्तान लौटने को कहा था, लेकिन उसने भारत में रहने की अपील की थी। मारिया आखिरी बार एक सरकारी अस्पताल में देखी गई थी। पुलिस को उसकी जानकारी नहीं है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने वीजा रद्द कर दिए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस ने मारिया को पाकिस्तान लौटने के लिए कहा था। पुलिस ने चेतावनी दी थी कि अगर वह वापस नहीं गई तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मारिया ने भारत सरकार से गुहार लगाई थी। उसने गृह मंत्रालय से लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) मंजूर करने की अपील की थी। मारिया ने कहा था कि मैं वापस नहीं जाना चाहती हूं। मैं यहीं अपने ससुराल में ही रहना चाहती हूं। मैं गर्भवती भी हूं। मेरी सरकार से अपील है कि मुझे यहां रहने की परमिशन दी जाए। मारिया शनिवार रात गुरदासपुर के सठियाली स्थित सरकारी अस्पताल गई थी। वहां एक महिला डॉक्टर ने उसकी जांच भी की थी। मारिया ने बताया था कि वह घर में फर्श पर गिर गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। लेकिन उसके बाद से पुलिस या किसी को भी उसकी कोई जानकारी नहीं है। कौन है मारियामारिया पाकिस्तान के गुजरांवाला की रहने वाली है। 6 साल पहले फेसबुक पर उसकी मुलाकात गुरदासपुर के सोनू से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर ऑनलाइन बातें शुरू हो गईं। जुलाई 2024 में मारिया टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। 4 जुलाई 2024 को वह भारत पहुंची और 8 जुलाई को उसने सोनू से शादी कर ली। शादी के बाद मारिया ने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया था। लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हो गया। इसके बाद सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए। सरकार ने पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस को भी नहीं जानकारीइस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें मारिया के बारे में कोई जानकारी नहीं है। काहनूवान थाने के एसएचओ कुलविंदर सिंह ने कहा कि भारत सरकार के फैसले के बाद मारिया को पाकिस्तान जाने के लिए कहा गया था। वह शनिवार को ही पाकिस्तान लौटने की बात कह रही थी। वह पाकिस्तान गई या नहीं, इसकी जानकारी हमें नहीं है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मारिया ने अटारी-वाघा बॉर्डर पार किया या नहीं, और न ही उनके वीज़ा की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। सोनू मसीह का भी कोई सुराग नहीं मिला है।गुरदासपुर के क़ादियान के सामाजिक कार्यकर्ता मक़बूल अहमद ने शनिवार देर रात बताया कि मारिया बीबी इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन उसके बाद से वे और सोनू दोनों लापता हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय अधिकारियों ने मारिया को पाकिस्तान लौटने को कहा था, जबकि मारिया का कहना था कि उनका दीर्घकालिक वीज़ा (LTV) आवेदन प्रक्रिया में है।
You may also like
7वीं की एनसीआरटी किताब से मुगलों का इतिहास हटाए जाने की ख़बरों पर बीजेपी और कांग्रेस ने क्या कहा?
'अब लोगों को कुछ हट कर चाहिए': बॉलीवुड को आईना दिखातीं दमदार महिला किरदारों वाली फ़िल्में
सगी चाची ने भतीजे का किया बुरा हाल, इस अंग में करंट लगा-लगाकर ⤙
Samsung Galaxy S25 FE May Disappoint in Performance Upgrades: Here's What We Know
How to Close a Personal Loan Offline: A Complete Step-by-Step Guide