शुक्रवार, 7 नवंबर को सिनेमाघरों में जहां इमरान हाशमी और यामी गौतम की 'हक' और सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधारा' रिलीज हो रही है, वहीं OTT पर इस वीकेंड पूरे एक दर्जन नई फिल्मों और शोज का डोज मिलने वाला है। इसमें रोमांस से लेकर फैमिली ड्रामा और क्राइम थ्रिलर से लेकर सुपरहीरोज तक की दुनिया देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां हुमा कुरैशी एक बार फिर से रानी भारती बनकर 'महारानी सीजन 4' में दिल जीतने की तैयारी में हैं, वहीं मानव कौल की नई फिल्म 'बारामुला' कश्मीर घाटी से लापता बच्चों की रहस्यमयी कहानी दिखाएगी। सुपरहीरो की दुनिया में 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' का जलवा होगा, वहीं मुनव्वर फारूकी भी 'फर्स्ट कॉपी सीजन 2' में आरिफ की कहानी को आगे बढ़ाने वाले हैं। पंकज कपूर, मोना सिंह और कुणाल रॉय कपूर एक फैमिली ड्रामा 'थोड़े दूर थोड़े पास' और दिव्या खोसला-नील नितिन मुकेश की 'एक चतुर नार' भी शुक्रवार से स्ट्रीम होगी। आइए, एक नजर डालते हैं, इस हफ्ते 3 नवंबर से 9 नवंबर के बीच OTT पर रिलीज हो रही 12 नई फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट पर-
महारानी सीजन 4
OTT रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025
कहां देखें: SonyLIV
बिहार में इन दिनों चुनावी माहौल है और इसी बीच प्रदेश की राजनीति पर बनी वेब सीरीज 'महारानी' अपने चौथे सीजन के साथ लौट रही है। हुमा कुरैशी एक बार फिर रानी भारती बनकर पर्दे पर लौट रही हैं। इस बार वह पहले से कहीं ज्यादा अनुभव और कहीं अधिक मजबूती के साथ अपने विरोधियों के सामने खड़ी होंगी। रानी भारती के लिए बिहार की सत्ता में बने रहना आसान राह नहीं है। बीरेंद्र देव (अमित सियाल) और रहस्यमयी सहयोगी विनोद सक्सेना (विनीत कुमार) की मदद से, रानी को विरोधी गठबंधनों, विश्वासघात और मीडिया के तूफान का सामना करने वाली है। Maharani Season 4 में श्वेता बसु प्रसाद, विपिन शर्मा और कनी कुसरुति भी हैं। यह सीरीज 90 के दशक में बिहार में असल में हुए बड़े राजनीतिक बदलावों से प्रेरित है।
बारामुला
OTT रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025
कहां देखें: Netflix
बर्फ से ढके कश्मीर की वादियों में अपराध की धुंध है। कश्मीरी शहर Baramulla में, डीएसपी रिदवान शफी सैय्यद (मानव कौल) को बच्चों के रहस्यमय ढंग से गायब होने की जांच का काम सौंपा गया है। ये बच्चे अचानक गायब हो रहे हैं। रिदवान जब क्षेत्र के अशांत माहौल में अपनी जांच आगे बढ़ाता है, तो उसका सामना भयावह लोककथाओं से होता है। उसकी पत्नी गुलनार (भाषा सुंबली) और बच्चे, ना चाहते हुए भी इस केस का हिस्सा बन जाते हैं। 'बारामुला' अपराध से अधिक एक अलौकिक थ्रिलर फिल्म है, यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो उन अनदेखी ताकतों से टकराती है, जिसका कोई ओर-छोर नहीं है।
थोड़े दूर थोड़े पास
OTT रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025
कहां देखें: ZEE5
Thode Door Thode Paas एक प्यारी पारिवारिक ड्रामा है। कहानी एक रिटायर नौसेना अधिकारी कैप्टन अश्विन मेहता (पंकज कपूर) पर केंद्रित है, जो इस बात से निराश हैं कि उनका परिवार कितना अलग-थलग पड़ गया है। परिवार का हर सदस्य अपनी-अपनी डिजिटल दुनिया में खोया हुआ है। सच्चे रिश्तों को फिर से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित, वह पूरे परिवार को छह महीने के लिए मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप छोड़ने के लिए मनाते हैं। जो इसमें सफल होगा उसे ₹1 करोड़ का इनाम भी मिलेगा। बहू सिमरन (मोना सिंह), बेटा कुणाल (कुणाल रॉय कपूर) और पोते अवनि और विवान खुद को एक डिवाइस-फ्रेम एक्सपेरिमेंट के बीच घिरा हुआ पाते हैं। डिजिटल डिटॉक्स की यह यात्रा पूरे परिवार के लिए हंसी और खुशी के साथ एक दिल को छू लेने वाला सफर बन जाता है।
एक चतुर नार
OTT रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025
कहां देखें: Netflix
दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की फिल्म Ek Chatur Naar सिनेमाघरों में बहुत दम नहीं दिखा पाई थी। लेकिन इसके प्लॉट की खूब तारीफ हुई। उमेश शुक्ला के डायरेक्शन में बनी यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। कहानी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली ममता (दिव्या खोसला) की है, जिसके अपने सपने हैं। उसे पैसा कमाना है। एक दिन उसे एक भ्रष्ट बिजनसमैन अभिषेक (नील नितिन मुकेश) का फोन मिलता है। ममता अब इस फोन में मौजूद डेटा का इस्तेमाल अभिषेक को ब्लैकमेल करने के लिए करती है। दोनों एक पर एक हैं। लिहाजा, एक चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है, जिसका क्लाइमैक्स मजेदार है।
फर्स्ट कॉपी सीजन 2
OTT रिलीज डेट: 4 नवंबर 2025
कहां देखें: Amazon MX Player
मुनव्वर फारूकी First Copy Season 2 के साथ वेब सीरीज की दुनिया में लौट आए हैं। कहानी 90 के दशक की मुंबई की है। यह आरिफ (मुनव्वर फारूकी) की कहानी है, जो मेहनती लड़का है। जिसने एक स्टूडियो में अपमानित होने के बाद फिल्म-पायरेसी का साम्राज्य खड़ा कर दिया। जैसे-जैसे उसका अवैध कारोबार बढ़ता है, उसे पुलिस, फिल्म इंडस्ट्री और अंडरवर्ल्ड से भी जूझना पड़ता है। वेब सीरीज में क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर और साकिब अयूब भी हैं।
बैड गर्ल
OTT रिलीज डेट: 4 नवंबर 2025
कहां देखें: JioHotstar
Bad Girl एक बोल्ड तमिल ड्रामा फिल्म है, जिसमें अंजलि शिवरामन ने राम्या की भूमिका निभाई है। वर्षा भरत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बीते दिनों तब खूब चर्चा में रही थी, जब हाई कोर्ट ने इसके ट्रेलर को अश्लील मानते हुए यूट्यूब से हटाने के निर्देश दिए थे। 54वें इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम में प्रीमियर के बाद, इस फिल्म ने बेस्ट एशियन फिल्म का NETPAC अवॉर्ड जीता। सितंबर 2025 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। 'बैड गर्ल' एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो हाई स्कूल और कॉलेज के दिनों में अपने लिए प्यार की तलाश में है। उसे प्यार के रूमानी एहसास को जीना है। लेकिन उसकी यह चाह समाज को स्वीकार नहीं है। उसके परिवार और पड़ोस के लिए यह 'गंदी सोच' है और इस सोच के साथ जी रही राम्य एक 'गंदी लड़की' यानी बैड गर्ल।
किसOTT रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025
कहां देखें: ZEE5
Kiss एक तमिल रोमांटिक फैंटेसी फिल्म है। सतीश ने इसे डायरेक्ट किया है। यह नेल्सन मार्कस (कैविन) की कहानी है, जो एक सनकी संगीतकार है और एक किसी कपल के एक-दूसरे को चूमने के बाद उनका भविष्य बता सकता है। नेल्सन के पास एक किताब है, जिससे उसे यह अजीब, अलौकिक शक्ति मिली है। सारा विलियम (प्रीति असरानी) से मिलने पर उसकी खुद की जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। प्यार और नियति को लेकर उसकी सोच को चुनौती मिलती है।
द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स
OTT रिलीज डेट: 5 नवंबर 2025
कहां देखें: JioHotstar
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स The Fantastic Four: First Steps, इसी साल जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 'फैंटास्टिक फोर' फ्रेंचाइज का रीबूट है। इसमें रीड रिचर्ड्स (पेड्रो पास्कल), सू स्टॉर्म (वैनेसा किर्बी), जॉनी स्टॉर्म (जोसेफ क्विन) और बेन ग्रिम (एबन मॉस-बचराच) पृथ्वी-828 नाम के एक रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक दुनिया के सुपरहीरोज हैं। लेकिन जब ब्रह्मांड को तबाह करने वाला गैलेक्टस और उसके दूत, सिल्वर सर्फर, इस ग्रह पर उतरते हैं, तो इस चौकड़ी की दुनिया बर्बादी के खतरे का सामना करना करती है। यह फिल्म MCU के फैंस के लिए इसलिए भी खास है कि यह फ्रेंचाइज के छठे फेज की शुरुआत करती है।
फाइंडिंग जॉय
OTT रिलीज डेट: 5 नवंबर 2025
कहां देखें: Prime Video
राइटर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर टायलर पेरी की Finding Joy एक अमेरिकन ड्रामा फिल्म है। यह न्यूयॉर्क शहर की एक फैशन डिजाइनर जॉय रिज (शैनन थॉर्नटन) की कहानी है। उसे अपनी जिंदगी में प्यार का इंतजार है। लेकिन फिर वह एक ऐसे शख्स से मिलती है, जिसके बाद उसकी सोच बदलने लगती है। करियर से लेकर भविष्य और खुशी, इन सब को लेकर जॉय की सोच खुद से सवाल करने लगती है।
डेथ बाय लाइटनिंग
OTT रिलीज डेट: 6 नवंबर 2025
कहां देखें: Netflix
Death by Lightning, चार पार्ट की सीरीज है, जो जेम्स ए. गारफील्ड (माइकल शैनन) के निर्णायक राष्ट्रपति कार्यकाल की कहानी कहती है। गारफील्ड गरीबी से उभरकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 20वें राष्ट्रपति बने, लेकिन कार्यकाल के कुछ ही महीनों बाद उनके एक पूर्व प्रशंसक चार्ल्स जे. गुइटो (मैथ्यू मैकफेडेन) ने उनकी हत्या कर दी। कैंडिस मिलार्ड की किताब 'डेस्टिनी ऑफ द रिपब्लिक: अ टेल ऑफ मैडनेस, मेडिसिन एंड द मर्डर ऑफ अ प्रेसिडेंट' पर आधारित यह वेब सीरीज अमेरिका के अतीत और भविष्य, भ्रष्टाचार, सिविल सेवा में सुधार जैसे विषयों पर बात करती है। इसमें निक ऑफर्मन ने चेस्टर ए. आर्थर और बेट्टी गिलपिन ने फर्स्ट लेडी क्रेट गारफील्ड की भूमिका निभाई है।
फ्रैंकनस्टाइन
OTT रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025
कहां देखें: Netflix
मशहूर फिल्ममेकर गिलर्मो डेल टोरो ने मैरी शेली की साल 1818 में आई क्लासिक उपन्यास Frankenstein को पर्दे पर उतारा है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें ऑस्कर इसाक ने डॉ. विक्टर फ्रैंकनस्टाइन की भूमिका निभाई है, जैकब एलोर्डी उस प्राणी की भूमिका में हैं, जिसे उन्होंने जीवन दिया है और मिया गोथ ने एलिजाबेथ लावेंजा का रोल प्ले किया है। यह कहानी विक्टर फ्रैंकनस्टाइन के जीवन पर आधारित है, जो एक अहंकारी वैज्ञानिक है, वह मौज पर विजय पाना चाहता है। वह एक प्राणी (एलोर्डी) के रूप में नया जीवन पाने का प्रयोग करता है, जिसके खतरनाक परिणाम हैं।
मैक्सटन हॉल - द वर्ल्ड बिटवीन अस
OTT रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025
कहां देखें: Prime Video
Maxton Hall का यह सीजन 2 ठीक उसी जगह से शुरू होता है जहां सीजन 1 खत्म हुआ था। स्कॉलरशिप स्टूडेंट रूबी बेल अपने प्रेमी, जेम्स ब्यूफोर्ट के साथ एक शाम बिताने के बाद, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की चाह पूरी करने वाली है। लेकिन दुर्भाग्य से, एक पारिवारिक ट्रेजडी में जेम्स की मां का निधन हो जाता है। अपने भारी दुख और पश्चाताप के साथ-साथ वह अपने पिता की धमकियों और दबाव के कारण, रूबी से दूरी बनाने का दर्दनाक फैसला करता है। पूरे सीजन में, हम जेम्स को अपने गहरे दुख और अपने परिवार के अतीत के बोझ से जूझते हुए देखते हैं। उधर, रूबी को भी अपनी खुशियों को वापस पाने और अपने लक्ष्य पर फोकस बढ़ाने के लिए संघर्ष करते हुए देखते हैं। जेम्स अपने प्यार रूबी को वापस पाने के लिए कोशिश करता है। रहस्यों, सामाजिक बाधाओं और जुनून से भरी यह कहानी दो टूटे हुए दिलों की बानगी है।

You may also like

भाजपा की सोच के कारण लोग करे रहे पार्टी का प्रतिकार : कमलेश

झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव के तहत आईसीटी चैंपियनशिप का आयोजन

चेंबर की वेबसाइट को किया जाएगा 10 दिनों में अपडेट : राजीव

उप निरीक्षक दूरसंचार परीक्षा-2024 (गृह विभाग) की 09 नवम्बर को होगी परीक्षा

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एसएमएस स्टेडियम में भव्य आयोजन