नई दिल्ली : दिल्ली के शकूरपुर में पुलिस ने करीब एक माह से लापता 11-वर्षीय एक लड़के को ढूंढ निकाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक महिला ने कथित तौर पर प्रसाद का लालच देने के बाद लड़के का शारीरिक उत्पीड़न किया और उसे भूखा रखकर कूड़ा बीनने के लिए मजबूर किया। सुभाष प्लेस थाने में लड़के के माता-पिता द्वारा उसके लापता होने की शिकायत किए जाने के बाद पांच अक्ट्रबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की।
माता-पिता दिहाड़ी मजदूर
लड़के के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। बच्चे के लापता होने के बाद उसके माता-पिता को एक अज्ञात नंबर से संक्षिप्त कॉल आई थी। लापता लड़के की मां द्वारा दिये गये सुराग की जांचकर्ताओं ने पड़ताल की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कॉल के दौरान उसने एक बच्चे की आवाज सुनी, जो 'मम्मी' बोल रहा था। बाद में उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिशें नाकाम रहीं।
शकूपपुर से बच्चों को ढूंढ निकाला
अधिकारी ने बताया कि सुराग के आधार पर पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ की, तकनीकी आंकड़ों का विश्लेषण किया और कुछ संदिग्धों की सूची तैयार करने से पहले क्षेत्र के निवासियों से पूछताछ की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी निगरानी और जांच के आधार पर लड़के को शकूरपुर में ढूंढ निकाला, जहां से उसे सुरक्षित बचा लिया गया।
महिला ने कूड़ा बीनने को किया मजबूर
अधिकारी ने बताया कि लड़के के अनुसार, शकूरपुर में रहने वाली एक महिला ने उसे प्रसाद का लालच दिया और बाद में उसे कूड़ा बीनने के लिए मजबूर किया। आरोपी ने कथित तौर पर उसका शारीरिक उत्पीड़न किया और भूखा रखा। लड़के ने यह भी बताया कि एक बार वह अपनी मां को फोन करने में कामयाब रहा, लेकिन कुछ क्षण बाद ही महिला ने उसका फोन छीन लिया। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

You may also like

टॉस के वक्त ऐसा क्या हुआ जो झूम उठे सूर्यकुमार यादव? विरोधी कप्तान मार्श को ही गले लगा लिया

गजब! फर्जी अधिकारी बन अस्पतालों में मिलाया फोन, सीएम ऑफिस के लेटरहेड जारी किए, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

IPO Calendar: अगले हफ्ते 5 आईपीओ की एंट्री, क्या Groww करेगा पैसा ग्रो? जानें कौन-कौन से इश्यू हैं लाइन में और कितना है जीएमपी

पंजाब: खालिस्तानी संगठन से जुड़े दो लोग गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की कर रहे थे तैयारी

आरएसएस का विरोध वही करता है जो... अब बाबा रामदेव ने ये क्या कह दिया? सियासी घमासान तय