नई दिल्ली: चुनाव आयोग देशव्यापी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें SIR को लेकर लागू किए जाने वाली योजना के बारे में जानकारी दी जा सकती है। साथ ही पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट को दोबारा जांचने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों की मदद के लिए वॉलंटियर्स की नियुक्ति का घोषणा भी की जा सकती है।
निर्वाचन आयोग की 27 अक्टूबर को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर अभी तक पूरी जानकारी नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का पहला चरण शुरू करेगा। इसमें 10 से 15 राज्य शामिल होंगे। इनमें वे राज्य भी होंगे जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बता दें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में अगले साल चुनाव होने हैं।
सरकारी कर्मचारियों को वालंटियर के तौर पर किया जा सकता है नियुक्त
पश्चिम बंगाल के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि हर ब्लॉक से सरकारी कर्मचारियों को वालंटियर के तौर पर चुना जा सकता है। ये लोग BLO की मदद करेंगे। ये वॉलंटियर लोगों की जानकारी भरने में BLO की मदद करेंगे और जरूरत पड़ने पर उनकी जगह भी ले सकते हैं।
14 हजार बढ़ सकते हैं पश्चिम बंगाल में बूथ की संख्या
एक बूथ पर वोटरों की संख्या तय होने के कारण, पश्चिम बंगाल में पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ने की संभावना है। अभी 80,000 बूथ हैं, जो बढ़कर करीब 94,000 हो जाएंगे। यानी करीब 14,000 नए बूथ बन सकते हैं।
बिहार में हुए SIR को लेकर विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का भी आरोप लगाया था।

You may also like

पहले पुलिस का नहीं कर रहा था मन फिर जब खेत के बीच बने थे दो कमरे में मारी रेड तो फटी रह गईं आंखें!.

स्कूली छात्राओं को शराब बेचने का मामला, प्रशासन ने की कार्रवाई

तुम मेरी वाइफ जैसी हो! 7वीं की छात्रा पर डोला हेड मास्टर शकील अहमद का दिल, लव लेटर में लिखा- मैं तुमसे निकाह…!.

सम्राट चौधरी बोले, नीतीश ही रहेंगे मुख्यमंत्री, बिहार में एनडीए विकासपथ पर!!.

रात को चोरी छुपे प्रेमिका से मिलने पहुंचा था लड़का, दोनों` मिल ही रहे थे तभी अचानक हो गया बड़ा कांड फिर…