संतकबीनगर: यूपी के संतकबीनगर में एक मुस्लिम युवती ने सनातन धर्म अपनाकर अपने हिंदू प्रेमी से शादी कर ली है। यह घटना धनघटा थाना क्षेत्र के गांव कड़जी रुस्तमपुर में हुई। रेहाना खातून का नया नाम लाडली हो गया है। रेहाना का कहना है कि उसे बचपन से सनातन धर्म पसंद था। उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन और शादी की है। गांव के शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई शादी का गवाह गांव वाले बने।
रेहाना खातून के परिजनों ने उसके अचानक लापता होने पर प्रेमी बबलू मौर्या पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। शादी और धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलने के बाद घरवाले नाराज बताए जा रहे हैं। इस घटना के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव में पुलिस गश्त कर रही है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।
सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें
रेहाना खातून ने शादी के बाद इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो में रेहाना ने कहा कि उस पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं था। यह निर्णय पूरी तरह से उसकी अपनी इच्छा से लिया गया है। वह बालिग है और अपने जीवन के निर्णय लेने में सक्षम है।
परिवार ने तय कर रखी थी रेहाना की शादीबताया जा रहा है कि रेहाना खातून और बबलू मौर्या के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। बबलू किसान है। वह बैडाड़ी गांव का रहने वाला है जो रेहाना के गांव से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर है। परिवार ने रेहाना की शादी तय कर दी थी। 28 अक्टूबर को बारात आनी थी। इससे पहले ही रेहाना ने घर से भागकर प्रेमी बबलू के साथा सात फेरे ले लिए।

You may also like

21mm की पथरी को भी बर्फ की तरह गला देगी ये` 50 रुपए वाली सस्ती सी चीज मात्र 5 दिन में दर्द से दिला देगी ऐसा राहत भरा आराम

अमेरिका में रो रहे हैं कंप्यूटर साइंस वाले! बेरोजगार बना रहे इंजीनियरिंग के ये ब्रांच, चौंकाने वाली है लिस्ट

साल में 3 महीने ही मिलती है यह सब्जी! नॉनवेज से` कई गुना ज्यादा ताकतवर; जानें फायदे और रेसिपी

मंदसौरः तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरी, 2 लोगों की मौत

ईमानदारी की मिसाल : युवक ने लौटाया गुम हुआ ब्रेसलेट, व्यापारी ने जताया आभार