अगली ख़बर
Newszop

1 नवंबर 2025 मकर राशिफल : पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग, बढ़ेगा सम्मान

Send Push
1 November Capricorn Horoscope : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में आपको तरक्की के नए मार्ग मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में कम योगदान होने पर भी आपको सम्मान मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बने हुए हैं। वहीं, अगर लंबे समय से कहीं पैसा अटका हुआ था तो वह भी वापस मिल सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लेकिन लव लाइफ बिता रहे लोगों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आइए विस्तार से जानें आज का मकर राशिफल...

आज मकर राशिवालों का करियर राशिफल : व्यापार के क्षेत्र में दिन अच्छा रहने वाला है और आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना भी बनी हुई है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, अगर लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ था तो वह अब वापस मिल सकता है। ऐसे में तनाव कुछ कम होगा। लेकिन इसके लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आज सामाजिक कार्यों में कम योगदान होने के बावजूद आपको सम्मान प्राप्त होगा।

आज मकर राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी। आपको परिवार की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को भी मिल सकती है। लेकिन लव लाइफ बिता रहे लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।

आज मकर राशिवालों की सेहत का हाल : मानसिक और शारीरिक थकान का सामना कर सकते हैं। ऐसे में कुछ देर ध्यान व योग करना बेहतर होगा।

आज मकर राशिवालों के लिए उपाय : शनिदेव की पूजा करें और काले रंग के वस्त्र पहनें।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें