इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां (केपी) प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने देश की सेना पर पश्तून लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है। आफरीदी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना उनके प्रांत के लोगों खासतौर से कबायली इलाकों के रहने वालों को जानवरों से भी बदतर समझती है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता सोहेल का कहना है कि असीम मुनीर के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी आर्मी अपने कुत्तों को केपी में मस्जिदों को अंदर बांधकर यहां के लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाती है, जो बर्बरता की हद है।
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सोहेल आफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना कबायली इलाकों में मस्जिदों के अंदर कुत्ते बांध देती थी और लोगों से कहती थी कि तुम्हारी और इन कुत्तों की हैसियत एक जैसी है। आफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान सेना लगातार केपी में अपने अभियान चला रही है। इन अभियानों को युद्ध अपराध की श्रेणी में रखा जाना चाहिए।
महिलाओं का अपमान हो रहाखैबर पख्तूनख्वा और कबायली इलाकों में पाकिस्तानी सैन्य अभियानों की आलोचना करते हुए सोहेल आफरीदी ने कहा कि इन अभियानों में लगातार आम नागरिक मारे जा रहे हैं। यह सीधे-सीधे युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है। इन सैन्य अभियानों के कारण पश्तून महिलाओं का अपमान हो रहा है। ऐसे में इन्हें रोका जाना चाहिए।
सोहेल आफरीदी हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री बने हैं। बीते महीने पीटीआई अली अमीन गंदापुर के इस्तीफे के बाद पार्टी संस्थापक इमरान खान ने सोहेल अफरीदी को सीएम बनाया था। 35 वर्ष की उम्र में अफरीदी खैबर पख्तूनख्वा की राजनीति में प्रमुख युवा चेहरों में से एक बनकर उभरे हैं। खैबर जिले की बारा तहसील में जन्मे अफरीदी की जड़ें आदिवासी क्षेत्र में हैं। ऐसे में वह पाक सेना पर ज्यादा आक्रामक दिख रहे हैं।
पाक आर्मी पर आरोपखैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी पर आम लोगों की हत्याएं करने और उनको जबरन करने का आरोप नए नहीं है। दोनों प्रांतों के लोग दशकों से इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और बड़े पैमाने पर आंदोलन भी करते रहे हैं। कई स्थानीय राजनीतिक दलों की ओर से भी इस मुद्दों को कई मौकों पर उठाया गया है। दूसरी ओर पाकिस्तान आर्मी ने इसे कबूल ना करते हुए इन आरोपों से हमेशा बचकर निकलने की कोशिश की है।

You may also like

चलती ट्रेन में सेना के जवान की हत्या में नया खुलासा! सिर्फ एक कंबल की मांग बनी मौत की वजह, कोच अटेंडेंट्स ने किया था चाकू से हमला

क्या 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' से सुधरेगा पाकिस्तान, कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जानें अब कितने आतंकी हुए ढेर?

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को चार और वंदेभारत की दी सौगात, दिखाई झंडी, वाराणसी से खजुराहो जाना हुआ आसान, हर-हर महादेव की गूंज

बोलेरो खाई में गिरी, महिला की मौत, सात घायल

राहुल गांधी आज मप्र के प्रवास पर, पचमढ़ी में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में लेंगे हिस्से