वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक बार फिर भारत के लिए जहर उगला है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लक्ष्य रूसी तेल के भारत, चीन और ब्राजील जैसे ग्राहकों को कुचलना है। ग्राहम ने कहा कि रूसी तेल खरीदकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आर्थिक मदद करने का खामियाजा भारत भुगत रहा है। ऐसा करने वाले ब्राजील और चीन जैसे दूसरे देशों को भी भारत की तरह भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
एनबीसी के कार्यक्रम में ग्राहम ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेला है। इस दौरान उन्होंने रूस से तेल खरीद रहे देशों पर प्रतिबंधों को लेकर बात की। ट्रंप ने साफ कहा कि रूसी तेल खरीदने वाले देशों को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी क्योंकि वो ऐसा करके यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा दे रहे हैं।
चीन पर भी हमारा ध्यानट्रंप के करीबी ग्राहम ने कहा, 'यूक्रेन में रूस ने युद्ध रोकने के संकेत नहीं दिए हैं, वह ट्रंप की डेडलाइन से आगे बढ़ गए हैं। अब चीन भी ट्रंप के दिमाग में है। इन देशों को नहीं रोका गया तो हर कोई रूसी तेल खरीदता रहेगा और पुतिन यूक्रेन में अपना युद्ध जारी रखेगा। ऐसे में भारत, चीन जैसे देशों पर सख्ती जरूरी है।'
लिंडसे ग्राहम ने इस दौरान कहा कि डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को इस तरह समाप्त करेंगे कि कोई तीसरा आक्रमण ना हो। साथ ही चीन को ताइवान पर कब्जे के लिए प्रेरित ना किया जाए। हम पुतिन को अपमानित करने नहीं आए हैं। हम एक समझौता चाहते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो कि कोई तीसरा हमला ना हो।
Video
पुतिन को प्रतिबंधों की परवाह नहींलिंडसे ग्राहम ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन को प्रतिबंधों की परवाह नहीं है। सिर्फ एक बात है जो पुतिन वह बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। वह है उनके तेल खरीदारों पर निशाना साधा जाना। अगर हम रूसी तेल के ग्राहकों के पीछे पड़ जाए तो पुतिन मुशिक्ल में आ जाएंगे। इसीलिए हमारे टारगेट पर भारत, चीन और ब्राजील हैं।
ग्राहम ने कहा कि ट्रंप पुतिन के ग्राहकों के पीछे पड़ने के लिए तैयार हैं। रूस तेल और गैस राजस्व के बिना बर्बाद हो जाएगा। यही वो तरीका होगा, जिससे यूक्रेन में 2022 से लगातार चल रहे युद्ध को रोका जा सकेगा। ग्राहम ने कहा कि रूस के हमलों में यूक्रेन में लोग मर रहे हैं और इसको लेकर ट्रंप चिंतित हैं।
लिंडसे ग्राहम ने ये भी बताया है कि अलास्का में ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाली बहुचर्चित बैठक से पहले यूरोपीय सहयोगियों से बातचीत हो रही है। उन्होंने आगे कहा, 'आप बातचीत के बिना युद्ध समाप्त नहीं कर सकते। मुझे उम्मीद है कि जेलेंस्की इस प्रक्रिया का हिस्सा बनें और चीजें बेहतरी की तरफ जाएंगी।'

You may also like
पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम मचा रही धूम! हर महीने ₹5500 की पक्की कमाई, 5 साल बाद मिलेगा इतना पैसा
"सरकार ने वोट लूटने के लिए अधिकारियों का इस्तेमाल किया", अखिलेश ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा
अपराजिता जिसे कोई रोग पराजित नही कर सकताˈ ये 2 महीने में सफ़ेद दाग़ तो 2 खुराक में पीलिया और साँप का उतारता है ज़हर। चेहरे की झाँइयों और माइग्रेन के लिए किसी वरदान से कम नही
अमेरिकी टैरिफ को PM Modi का जवाब, टेक्नोलॉजी बनेगी भारत की 'ताकत'
पाकिस्तान से एक दिन में 300 परिवार और 350 कैदी अफगानिस्तान भेजे गए