अगली ख़बर
Newszop

SL W vs NZ W: महिला विश्व कप इतिहास की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी, श्रीलंका की नीलाक्षी डिसिल्वा ने मचाई बल्ले से तबाही

Send Push
कोलंबो: महिला विश्व कप 205 के 15वें मुकाबले में श्रीलंका की टक्कर न्यूजीलैंड से हो रही है। यह मैच कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बैटिंग की। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज और कप्तान चमारी अटापट्टू ने अर्शतक लगाया। वहीं नीलाक्षी डिसिल्वा ने पारी को फिनिशिंग टच दिया। वह छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरीं। उस समय टीम का स्कोर 42वें ओवर में 4 विकेट पर 188 रन था।

नीलाक्षी ने 26 गेंद पर फिफ्टी ठोकी
नीलाक्षी डिसिल्वा ने इस मुकाबले में 55 रनों की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। यह महिला विश्व कप 2025 की सबसे तेज फिफ्टी है। सोमवार को बांग्लादेश की शोर्ना अख्तर ने 34 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। इसके साथ ही श्रीलंका के लिए महिला वनडे की सबसे तेज फिफ्टी भी है। नीलाक्षी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी साल भारत के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। 28 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया।

महिला विश्व कप इतिहास की यह तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। 2013 विश्व कप में वेस्टइंडीज की डिंड्रा डॉटिन ने सिर्फ 20 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी थी। यह महिला वनडे इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी भी है।

महिला विश्व कप की सबसे तेज फिफ्टी
20 गेंद- डिंड्रा डॉटिन, वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (2013)
25 गेंद- क्लो ट्रायोन, साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (2017)

26 गेंद- नीलाक्षी डिसिल्वा, श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (2025)
27 गेंद- सोफी डिवाइन, न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (2017)

आखिरी 10 ओवर में 80 रन बने
श्रीलंका ने इस मैच में तेज शुरुआत की। पहले 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 52 रन था लेकिन फिर पारी धीमी हो गई। 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 178 रन था। अगले दो ओवर में दो विकेट गिर गए। इसके बाद भी श्रीलंका की महिला टीम 258 रनों तक पहुंच गई। आखिरी 10 ओवर में 80 रन बने और इसमें 55 रनों का योगदान सिर्फ 28 गेंद पर नीलाक्षी ने दिया।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें