वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 मई 2025 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दोपहर 12:25 बजे तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। इस दिन राहुकाल सुबह 7:29 से 9:07 बजे तक रहेगा। सोमवार को वरीयान योग भी बन रहा है, और सुबह 8:55 बजे मंगल का गोचर होगा।
इस दिन मंगल देव आश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका सभी राशियों के प्रेम जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़ें 12 मई 2025 का प्रेम राशिफल।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
प्रेम संबंध में खुशहाली बनी रहेगी। घर पर जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल जातक यदि किसी दोस्त को अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो यह दिन उनके लिए शुभ है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 14
- उपाय- नियमित रूप से सूर्य मंत्रों का जाप करें।
- सावधानी- विवादों से दूर रहें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल हो सकता है, जिससे सिंगल लोगों का मन दुखी रहेगा। इसके अलावा पिता से अनबन होने की संभावना है। विवाहित लोग घर पर जीवनसाथी और भाई-बहन के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। लॉन्ग ड्राइव पर जाने का भी प्लान बन सकता है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 11
- उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- सावधानी- किसी को भी अहंकार न दिखाएं।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहित जातक यदि अपने साथी को धोखा दे रहे हैं, तो यह बात उनके जीवनसाथी को पता चल सकती है। इससे उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित होगी। सिंगल लोगों को थकान महसूस हो सकती है।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 15
- उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातक प्रेम जीवन से जुड़े निर्णय लेने से बचें। दिल से सोचने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे। अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करें और जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताएं। अविवाहित लोग घर के कामों में व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 01
- उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
- सावधानी- किसी की जिंदगी में दखलअंदाजी न करें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
लव लाइफ से जुड़े किसी बड़े निर्णय के लिए दिन शुभ नहीं है। यदि आप अपने साथी से अलग होने का सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुकें। एक गलत फैसले का पछतावा जीवनभर रहेगा।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 29
- उपाय- शिव जी की पूजा करें।
- सावधानी- बेवजह किसी से मजाक न करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
सिंगल जातक धैर्य से काम लें और अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें। विवाहित कपल के रिश्ते में समझ और प्यार बढ़ेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 05
- उपाय- गरीबों को धन का दान करें।
- सावधानी- बात-बात पर गुस्सा न करें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
प्रेम संबंध में थोड़ी असमंजस की स्थिति उत्पन्न होगी। किसी के बहकावे में आकर आपका साथी आपसे लड़ाई कर सकता है। सिंगल जातक दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 19
- उपाय- गाय की सेवा करें।
- सावधानी- लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, वे अपने जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। सिंगल लोग घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। घर में कोई मेहमान आ सकता है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 12
- उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
- सावधानी- पैसों का लेन-देन जल्दबाजी में न करें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
लव रिलेशनशिप में मौजूद और शादीशुदा जातकों के पार्टनर के साथ मतभेद होंगे, जिससे मूड खराब रहेगा। घूमने जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है। सिंगल जातक भाई-बहन के साथ समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 05
- उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।
- सावधानी- किसी से झूठ न बोलें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
घर में सुखद माहौल रहेगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर नहीं मिलेगा। सिंगल लोगों के रिश्ते की बात चल रही है, तो इसे आगे बढ़ाने के लिए सोमवार का दिन उपयुक्त नहीं है।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 17
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
- सावधानी- निवेश करने से बचें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
मंगल देव की कृपा से प्यार बढ़ेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है। सिंगल लोगों को अपने जीवनसाथी का इंतजार करना होगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 20
- उपाय- बुजुर्गों का सम्मान करें।
- सावधानी- बड़ों से लेकर छोटों से बदतमीजी न करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में रोमांस और खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- ग्रीन
- शुभ अंक- 12
- उपाय- रात के समय गाय को हरा चारा खिलाएं।
- सावधानी- किसी को धोखा न दें।
You may also like
वनप्लस का नया धमाका: 12,140mAh बैटरी और 13MP कैमरे वाला टैबलेट लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
Asia Cup 2025: संभावित भारतीय टीम में ईशान और अन्य खिलाड़ियों की वापसी
एससीओ के सदस्य देशों के आपातकालीन राहत विभागों के प्रमुखों की 8वीं बैठक शांगहाई में आयोजित हुई
चीन का 'पांच में एक' समग्र लेआउट
नूबिया Z70S अल्ट्रा का जलवा: 6600mAh की दमदार बैटरी और धांसू कैमरा फीचर्स, जानिए क्या हो सकती है कीमत