भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का लाभ उठाने के लिए साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। इन अपराधियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फिशिंग लिंक भेजकर न केवल चंदा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है, बल्कि साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ गया है। ये लिंक सेना के नाम पर धन दान करने की मांग कर रहे हैं।
हरियाणा पुलिस की चेतावनी
साइबर अपराधियों से बचने के लिए हरियाणा पुलिस ने एक चेतावनी जारी की है, जिसमें लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है। पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों को सचेत करने के लिए मोबाइल पर रिकॉर्डेड संदेश भेजे जा रहे हैं, ताकि वे साइबर ठगों के जाल में न फंसें। इसके अलावा, किसी भी लिंक को आगे साझा न करने की भी सलाह दी गई है।
फिशिंग अटैक का तरीका
संदिग्ध सॉफ्टवेयर का उपयोग
साइबर ठगी के कई तरीके होते हैं, जिनमें फिशिंग अटैक सबसे आम है। फिशिंग लिंक धोखाधड़ी वाले वेब लिंक होते हैं, जो उपयोगकर्ताओं को नकली वेबसाइटों पर ले जाकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड या बैंक विवरण चुराने का प्रयास करते हैं।
You may also like
जे़लेंस्की ने पुतिन के दिए बातचीत का न्योता किया स्वीकार
वायरल डॉक्यूमेंट्री में देखें राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जिसे भूतों ने एक ही रात में बनाया था
अमिताभ बच्चन ने लिया रामायण की पंक्तियों का सहारा, शेयर की बाबूजी की वो कविता जो भीषण युद्ध के वक्त लिखी गई
महादेव लिखेंगे इन राशियों का भाग्य, कट जायेंगे जीवन से सारे कष्ट
इस शिवमंदिर की रक्षा आज भी करते हैं खुद नंदी महाराज,जानिए क्या है इसका रहस्य?