इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम आज अबू धाबी में खेले जाने वाले एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में ओमान के खिलाफ खेलेगी। रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होगा। वैसे आज होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास दो अहम विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा अवसर होगा।
फिलहाल ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के इविन लुईस और इंग्लैंड के फिल साल्ट के नाम दर्ज हैं। अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 18 पारियों में अब तक 46 छक्के जड़ चुके हैं, उन्हें 50 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 4 और छक्कों की जरूरत है, यदि वह ओमान के खिलाफ ये चार छक्के लगा देते हैं, तो वे सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
वर्तमान में यह रिकॉर्ड इविन लुईस के पास है, जिन्होंने 20 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके साथ ही छक्कों की रफ्तार के मामले में भी अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका है, उन्होंने 46 छक्के लगाने के लिए अब तक 305 गेंदों का सामना किया है, फिल साल्ट ने 320 गेंदों में 50 छक्के जड़े थ, अगर अभिषेक ओमान के खिलाफ 14 गेंदों के अंदर 4 छक्के लगा देते हैं, तो वे सबसे कम गेंदों में 50 छक्के पूरे करने का नया विश्व रिकॉर्ड बना देंगे।
pc- espncricinfo.com
You may also like
गाज़ा में नरसंहार: 65,000 नहीं, 6,80,000 मौतें, मगर हासिल क्या?
काजरी ने कई क्षेत्रों में किया उल्लेखनीय कार्य, किसानों के लिए नवाचार जरूरी: भागीरथ चौधरी
अलंद में क्या है वोटर लिस्ट विवाद और यह क्यों बना राष्ट्रीय मुद्दा? 2023 से लेकर अब तक समझें क्या है पूरा मामला
इजरायल की राह पर चीन, बना रहा डिजिटल 'ग्रेट वॉल', हिंद महासागर में भारत के छूटेंगे पसीने
Weekend Ka Vaar LIVE: सलमान खान ने लगाई गौरव खन्ना की क्लास, बोले- पूरे हफ्ते सिर्फ 20 मिनट नजर आए हैं आप