इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव की उपासना के लिए एक विशेष महीना और कई खास दिन होते हैं, इनमे से ही एक हैं प्रदोष व्रत,यह व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है और इसे फलदायी माना जाता है। वैसे यह व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान शिव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।
प्रदोष व्रत का महत्व
कहा जाता है कि जो भक्त श्रद्धा से सोम प्रदोष व्रत रखता है, उसे भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस व्रत से जीवन के सभी कष्ट, मानसिक तनाव और आर्थिक संकट दूर होते हैं।
सोम प्रदोष व्रत कब है?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि इस वर्ष 3 नवंबर 2025 को सुबह 10.37 बजे से शुरू होकर 4 नवंबर को सुबह 7.35 बजे तक रहेगी।
पंचांग के अनुसार, प्रदोष काल 3 नवंबर की शाम में रहेगा, इसलिए सोम प्रदोष व्रत 3 नवंबर (सोमवार) को मनाया जाएगा।
सोम प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, जो सूर्यास्त के बाद का समय होता है। इस बार पूजा का शुभ समय शाम 7.25 बजे से रात 9.30 बजे तक रहेगा। इस समय भगवान शिव की आराधना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन के संकट दूर होते हैं।
pc- ndtv.in
You may also like

TVS ने EICMA 2025 में 6 नए प्रोडक्ट्स की दिखाई झलक, इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर हाइपरस्टंट बाइक तक

'आप सभी ने देश का मान बढ़ाया,' मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरमनप्रीत, अमनजोत और हरलीन से वीडियो कॉल पर की बात

CIBIL Score : RBI ने बदले सिबिल स्कोर के नियम, अब हर 15 दिन में होगा अपडेट

भाभी ननद को शादी में नहीं देना चाहती थी जेवर, मायके भिजवाए 54 लाख के गहने, पति ने लिखाई चोरी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सौंपेंगे माफिया मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट की चाबी




