खेल डेस्क। भारत के युवा स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने धमकी दी थी। इस बात का खुलासा मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किया है। खबरों के अनुसार, भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह से दाऊद इब्राहिम के गुर्गों द्वारा इस धमकी में 5 करोड़ की फिरौती की भी मांग की गई थी।
मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि रिंकू सिंह को ये धमकी इस साल फरवरी और अप्रैल के बीच दी गई थी। धमकी भरे मैसेज में उनकी प्रमोशनल टीम को निशाना बनाया गया था। खबरों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इससे पहले बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी को भी धमकी दी गई थी। बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद जीशान सिद्दिकी से दस करोड़ की फिरौती की मांगी गई थी।
आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने बहुत ही कम समय में अपने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। उनकी गिनती भी अब बॉलीवुड के स्टार क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
राज्यपाल से मिले मुख्य सचिव
उत्तराखंड की द्रौपदी: पांच भाइयों से विवाह की अनोखी कहानी
पाकिस्तानी वैज्ञानिक अब्दुल क़दीर ख़ान क्या दुनिया के सबसे ख़तरनाक व्यक्ति थे?
सुबह के नाश्ते में बनाएं ये पोहा नगेट्स, खाकर दिल हो जाएगा खुश, जानें सबसे आसान और झटपट रेसिपी
Karwa Chauth 2025: जाने करवा चौथ पर आज आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद