Next Story
Newszop

जीवन में चाहिए शांति, सफलता और सच्चा सुख, तो 2 मिनट के शानदार वीडियो में देखे Osho के 7 अनमोल विचार

Send Push

अगर आपको लगातार मेहनत के बावजूद जीवन में सफलता नहीं मिल रही है, तो इसका कारण आपकी सोच हो सकती है। आध्यात्मिक गुरु ओशो का मानना है कि जीवन की जटिलताओं को सुलझाने की कुंजी हमारे भीतर ही छिपी है। ओशो के विचार न केवल आध्यात्मिक ज्ञान, बल्कि व्यावहारिक जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग भी बताते हैं। उनके अनुसार, व्यक्ति अपने बारे में जैसा सोचता है, वैसा ही बन जाता है। अगर आप खुद को कमजोर या असफल मानते हैं, तो यह सोच आपके जीवन में झलकती है। ऐसे में सोच बदलने और आत्मविश्वास को पहचानने की जरूरत है। यहां हम ओशो के 7 सफलता मंत्र साझा कर रहे हैं जो किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं:

कोई भी आपके सपने पूरे करने नहीं आएगा
हर व्यक्ति अपने जीवन का सच बनाने में लगा रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके सपने सच हों, तो उसके लिए आपको पहल करनी होगी।

आप वही बन जाते हैं, जो आप सोचते हैं
आपकी पहचान और जीवन की दिशा आपके विचारों से तय होती है। अपने बारे में सकारात्मक सोच बनाए रखें।

खुशी पर ध्यान दें, दुख पर नहीं
जिस चीज पर ध्यान दिया जाता है, जीवन में वही बढ़ता है। अगर आप खुशी और समाधान पर ध्यान केंद्रित करेंगे, तो जीवन में वही अनुभव होंगे।

आपके भीतर अनंत संभावनाएं हैं
ओशो कहते हैं कि हर व्यक्ति में देवी-देवताओं जैसी क्षमताएं होती हैं। बस जरूरत है उन्हें पहचानने और सक्रिय करने की।

ज्ञान की पूर्णता मृत्यु है
जब कोई व्यक्ति यह सोचता है कि उसने सब कुछ जान लिया है, तो उसका विकास रुक जाता है। इसलिए हमेशा सीखते रहें।

खुद को खोजें, नहीं तो आप दूसरों पर निर्भर हो जाएंगे
अगर आप खुद को नहीं पहचानेंगे, तो आपको अपना पूरा जीवन दूसरों की राय पर जीना पड़ेगा, जो खुद भी भ्रमित हो सकते हैं।

अतीत को बोझ न बनने दें
अतीत को बार-बार दोहराने से वर्तमान भी खराब होता है। आपने पुराने पाठ पढ़ लिए हैं, अब आगे बढ़ें।ओशो के ये विचार आधुनिक जीवन की दौड़ में मानसिक शांति और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप भी जीवन में सफलता के साथ संतुलन चाहते हैं, तो इन विचारों को अपनाकर देखें- बदलाव अपने आप दिखने लगेगा।

Loving Newspoint? Download the app now