रंची,28 अगस्त (हि.स )। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को सिविल कोर्ट रांची में किया जाएगा। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-एक के मार्गदर्शन में डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायिक दंडाधिकारियों, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, नोडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पीएलवी के साथ बैठकें की जा चुकी है। सभी बैंक और इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बैठकों का दौर जारी है।
डालसा सचिव रवि भास्कर ने गुरुवार को कहा कि किसी भी न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाया जायेगा। ऐसे मामलों को चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
अगर इस रूप में दिख जाए काला कुत्ता तो समझ लीजिए शनिदेव हैं प्रसन्न जीवन में आने लगती हैं शुभ घटनाएं`
भारत-अफ्रीका व्यापार 100 अरब डॉलर के पार : कीर्ति वर्धन सिंह
विरार हादसा: सीएम फडणवीस का ऐलान, 'मृतकों के परिजनों को मिलेगी 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद'
गुजरात : बैंक में मिलेगा मां का दूध, अहमदाबाद सिविल अस्पताल में मदर मिल्क सेंटर का उद्घाटन
टैरिफ को लेकर अमेरिका का फैसला काफी जटिल, कूटनीति इसे उलझा रही: पूर्व राजनयिक डोनाल्ड हेफ्लिन