लिस्बन (पुर्तगाल), 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बुधवार को हंगरी के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर मुकाबले में रोनाल्डो ने दो गोल दागकर इतिहास रच दिया.
40 वर्षीय रोनाल्डो अब विश्व कप क्वालिफायर में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ग्वाटेमाला के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कार्लोस रुइज़ (39 गोल) को पीछे छोड़ते हुए अपना 40वां और 41वां गोल किया.
पांच बार के बैलन डी’ऑर विजेता रोनाल्डो ने 22वें मिनट में नेल्सन सेमेडो के क्रॉस पर शानदार फिनिश के साथ पुर्तगाल को बराबरी दिलाई. इसके बाद हाफ टाइम से पहले नूनो मेंडेस के पास पर गोल करते हुए टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी.
विश्व कप क्वालिफायर में सर्वाधिक गोल करने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ी:
1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) – 41 गोल
2. कार्लोस रुइज़ (ग्वाटेमाला) – 39 गोल
3. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) – 36 गोल
—————
(Udaipur Kiran) दुबे
You may also like
समाजवादी पार्टी ने हमेशा मुस्लिम समुदाय को गुमराह किया: दानिश आजाद
Amazon में बड़ी छंटनी, AI बना कारण, HR विभाग से हटाए जाएंगे 15% कर्मचारी
नई वंदे भारत स्लीपर में अपर बर्थ तक जाने में नहीं होगी कोई परेशानी, रेलवे ने सीढ़ी के डिजाइन को बदला
Bihar Assembly Elections 2025 BJP's Second Candidates List : मैथिली ठाकुर अलीनगर से लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद उछले सेंसेक्स और निफ्टी