रामगढ़, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । अमन साहू के गिरोह में शामिल रहे कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ सुनील कुमार का छह दिनों की रिमांड पूरी हो चुकी है। एटीएस की ओर से छह दिनों की रिमांड लेकर उससे पूछताछ की गई। मंगलवार को मयंक सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच एटीएस के पदाधिकारियों ने जेल में हाजिर किया है। उसके हाजिर होते ही रामगढ़ कोर्ट में भी मयंक सिंह की पेशी हुई।
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास शिवेंदु द्विवेदी की अदालत में मयंक सिंह की वर्चुअल पेशी हुई। यह पेशी ज्यूडिशियल रिमांड की तय अवधि के आधार पर की गई है। रामगढ़ जिले के पतरातू भदानी नगर कांड संख्या 175/22 में अदालत में मयंक सिंह पेश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में काफी पहले ही चार्जशीट दायर किया था। अब इस कांड का ट्रायल शुरू हो गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
You may also like
बाबा` रामदेव ने बताया सफेद बाल को काले करने का उपाय घर में ही मौजूद हैं नुस्खे
क्या मज़बूरी में ट्रंप को टैरिफ वापस लेना पड़ेगा? सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी, भारत के साथ संबंध पर भी कह दी बड़ी बात
भूलकर` भी इन 5 लोगों के पैर मत छूना ऐसा करने से लगता है पाप बर्बाद हो जाएंगे
होटल` में क्यों बिछाई जाती है सफेद रंग की बेडशीट, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
IPL से लिया संन्यास... अब विदेश में एंट्री, इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे रविचंद्रन अश्विन? मिलेगी मोटी रकम