गोड्डा, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के बोआरीजोर ललमटिया क्षेत्र में हुए सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के डुमरी विधायक जयराम महतो ने शनिवार को महागामा ऊर्जानगर से राजमहल हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में इस प्रकरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
महतो ने कहा कि जनता को न्याय और पारदर्शिता चाहिए। अगर इस मामले की गहन और स्वतंत्र जांच नहीं हुई तो आम लोगों का भरोसा पुलिस और प्रशासन से उठ जाएगा। उन्होंने इस मुठभेड़ की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
विधायक ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सच्चाई सामने लाए। अगर प्रशासन निष्पक्ष जांच कराता है तो इससे पुलिस की छवि और साख और भी मजबूत होगी।
इस मौके पर परिमल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
————-
(Udaipur Kiran) / रंजीत कुमार
You may also like
Maharashtra: पत्नी-पति के बीच विवाद ने छीनीं 5 जिंदगियां; 4 बच्चों को कुएं में फेंक, खुद किया सुसाइड!
रूसी मीडिया अलास्का की बैठक को पुतिन के लिए बड़ी जीत क्यों बता रहा है?
क्या आपने कभी सोचा है सुहागरात का कमरा फूलों सेˈ ही क्यों सजाया जाता है? इसके पीछे हैं खास धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Surya Gochar 2025 : तुला से मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर इस प्रकार देगा शुभाशुभ फल
चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर हो रही राजनीति... CEC ने क्यों कही ये बात?