रांची, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है।
विभाग ने इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा था।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.8 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
रूस-भारत संबंधों पर कांग्रेसी सियासत : झूठे आरोपों से राष्ट्रहित को नुकसान
बुंदेली परंपरा आज भी जिंदा, गांवों में गूंजे लोकगीत व ढोलक की थाप
'जाको राखे सैयाँ मार सके ना कोय…' मौत के मुंह से लौट आया फोटोग्राफर, हादसे का Viral VIDEO देख कांप जायेगी रूह
आज किन राशियों के रिश्ते में बढ़ेंगी नजदीकियां और कहाँ आएंगी दूरियां ? 2 मिनट के वीडियो राशिफा में देखे अपनी लव लाइफ का हाल
नक्सलियों का प्रतिरोध सप्ताह शुरु, अलर्ट मोड में पुलिस