नदिया, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । कृष्णानगर की छात्रा इशिता मल्लिक हत्या मामले में शनिवार रात पुलिस ने आरोपित देशराज सिंह के चाचा को गुजरात से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कुलदीप सिंह है।
जानकारी के अनुसार, उसे नदिया के कोतवाली थाने लाया गया। आरोप है कि कुलदीप ने हत्या की जानकारी होने के बावजूद देशराज को छिपने में मदद की और फर्जी दस्तावेज तैयार करके उसे भागने में मदद की।
पुलिस का अनुमान है कि वह हत्या के लिए हथियार जुटानेयं या अन्य साजिशों में शामिल हो सकता है। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, देशराज अभी भी फरार है।
उल्लेखनीय है कि, 25 अगस्त को 19 वर्षीय इशिता की नदिया के कृष्णानगर स्थित एक घर में घुसकर कथित तौर पर उसके सिर में तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
—————
(Udaipur Kiran) / गंगा
You may also like
नोएडा : यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
8वां वेतन आयोग: दिवाली से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, जानें क्या है ताज़ा खबर!
Vastu Shastra: सुबह उठते ही नहीं देखें आप भी ये चीजें, नहीं तो पूरा दिन जाएगा आपका बेकार
`पत्नी` के कपड़े पहनता था पति पहले समझी मजाक. फिर करवाते दिखा कुछ ऐसा हुई बेहोश
99% लोग नही जानते होंगे नींबू के इन फायदों के बारे में, आप भी पढ़े