समस्तीपुर 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । ताजपुर अंचल में राजस्व महाभियान का निरीक्षण अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल स्तर पर चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर उन्होंने ज़मीन विवाद, नामांतरण, जमाबंदी, लगान वसूली तथा अन्य राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया गया। अपर समाहर्ता ने राजस्व महाभियान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए इसे सफल बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
मौके पर प्रभारी राजस्व सहित अंचल के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय
You may also like
तालिबान सरकार के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस बार पहुंचीं महिला पत्रकार, क्या सवाल-जवाब हुए
तीन साल पहले की थी लव मैरिज फिर` हुई तीसरे की एंट्री और भैया को… ननदों ने खोला भाभी का खौफनाक राज
अफगानिस्तान को घेरने की कोशिश, पाकिस्तान ने बंद कर दिया बॉर्डर, भारत कैसे कर सकता है तालिबान की मदद
100 साल पहले हुई थी वाघ बकरी चाय` की स्थापना उच्च – नीच के भेदभाव के खिलाफ देती है संदेश
'प्यार करते हो तो साबित करो', युवती के कहने पर युवक ने खा लिया जहर, शॉकिंग नजारा देखते रह गए लड़की के घरवाले